प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

भाजपा सरकार में बुनकरों को ₹1500 रोज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ऐलान: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर बुनकरों को 1500 रुपये दैनिक आय

कोलकाता। बिहार के भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शांतिपुर में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर बुनकरों की दैनिक आय ₹1500 की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ऐलान पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर बुनकरों को 1500 रुपये दैनिक आय

West Bengal Politics |

कोलकाता। बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में बुनकरों की सभा में कहा कि इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर बुनकरों की दैनिक आय पंद्रह सौ रुपए कर दी जाएगी। अभी बुनकरों की दैनिक आय दो सौ रुपए है। 

स्थानीय बुनकरों को प्राथमिकता का वादा:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यहां बुनकरों को रोजगार मुहैया कराने की बजाय बांग्लादेश के बुनकरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। पश्चिंम बंगाल में कई स्थानों पर बांग्लादेश के बुनकर काम कर रहे हैं और उन्हें बढ़ावा मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल के बुनकरों को रोजगार मुहैया कराने, बांग्लादेश के बुनकरों को बाहर करने, पश्चिम बंगाल क बुनकरों के बनाए कपड़ो के लिए बाजार मुहैया कराने, बांग्लादेश से आए कपड़ों पर रोक लगाने पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि तंतुज जैसे संगठन काटेज इंडस्ट्रीज या हाथ के बने कपडों को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए लेकिन पश्चिम बंगाल में यह मकसद पूरा ही नहीं हो रहा है। इस राज्य में भाजपा की सरकार बनन पर तंतुड सिर्फ हाथ स बुने कपड़ें को बढ़ावा देगा। उसके बुन कपड़ों को स्कूल के ड्रेस के लिए निश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: दक्षिण सूडान में वार्ता की अपील: गुटेरेस

https://www.primenewsnetwork.in/world/guterres-urges-talks-end-to-violence-in-south-sudan/132614

Related to this topic: