पूर्व राजनयिक वीना सीकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ह्वाइट हाउस का निमंत्रण समुचित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस निमंत्रण की स्थिति अब भी अटकलों के दायरे में है।
नई दिल्ली। पूर्व राजनयिक वीना सीकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ह्वाइट हाउस का निमंत्रण समुचित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस निमंत्रण की स्थिति अब भी अटकलों के दायरे में है।
रुबियो ने पीएम से मुलाकात के समय दिया
न्यूज एजेंसी 'एएनआई' के साथ बातचीत में वीना सीकरी ने कहा-'प्रधानमंत्री मोदी को कथित तौर पर ह्वाइट हाउस आने का जो निमंत्रण मिला है विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उनसे मुलाकात के समय दिया। रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से निमंत्रण देने का जिक्र किया, हालांकि, यह निमंत्रण एक औपचारिक पत्र या विशिष्ट प्रत्यक्ष निमंत्रण के रूप में नहीं आया है।
पता नहीं कब होगी मुलाकात
सीकरी का कहना है कि हमें अभी तक इसकी सटीक स्थिति का पता नहीं है।' यह संभव है कि दोनों नेताओं की मुलाकात अगले महीने जी7 के इतर होगी या फिर साल के अंत में जब राष्ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
क्वाड बैठक पर सहमति बनना दिलचस्प
बीना सीकरी ने स्पष्ट किया कि ट्रंप की बीजिंग यात्रा के तुरंत बाद क्वाड बैठक पर सहमति बनना दिलचस्प है। मार्को रूबियो की भारत यात्रा के महत्वपूर्ण पहलू के रूप में उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ होने वाली चर्चाओं का जिक्र किया, जिनमें क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ-साथ गंभीर मुद्दों पर बातचीत होगी।
इसे भी पढ़ेंः ट्रम्प बोले- ईरान से कोई ‘कैश डील’ नहीं, ओबामा समझौते से होगा बिल्कुल अलग