प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NCERT सिलेबस को लेकर बोले ओवैसी..

'महात्मा गांधी को गोडसे ने क्यों मारा?...सिलेबस से निकाला गया', सिलेबस को लेकर बोले ओवैसी

NCERT : ऑल इंडिया मजलिस - ए - इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद NCERT के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर ..

महात्मा गांधी को गोडसे ने क्यों मारासिलेबस से निकाला गया सिलेबस को लेकर बोले ओवैसी

ओवैसी, अध्यक्ष, AIMIM |

NCERT : ऑल इंडिया मजलिस - ए - इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद NCERT के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने NCERT का सिलेबस बदलकर मुसलमानों को विभाजन का जिम्मेदार ठहराया है, जबकि हम बंटवारे के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. आगे असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंटवारे के जिम्मेदार वीर सावरकर हैं. बंटवारे का जिम्मेदार माउंटबेटन और उस समय की कांग्रेस सरकार है. 

'जिम्मेदार ठहराना बंद करो'

AIMIM सुप्रीमो ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर कहा कि हम कहां जिम्मेदार हैं. ये लोग झूठ बोलते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मुझे कोई बताए कि उस वक्त कितने मुसलमानों को वोट डालने का अधिकार था. जो उस वक्त जागीरदार थे, नवाब थे, जिनके पास इतनी दौलत या डिग्री थी, वहीं लोग सिर्फ वोट डाल सकते थे. अब हमको जिम्मेदार ठहराना बंद करो.

इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी को गोडसे ने क्यों मारा? उसकी भी वजह एनसीआरटी के सिलेबस से निकाल दी गई है. इतना सब होने के बाद भी मुसलमानों को ही सबक सिखाने की बात की जा रही है, सारे इल्जाम हम पर लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/575f5146/30af54a3/breakingdetails/pm-modi-attack-said-congress-stands-with-anti-india-forces-46889
 

Related to this topic: