प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हैदराबाद में महिला ने की आत्महत्या, नवजात बेटे...

हैदराबाद में महिला ने की आत्महत्या, नवजात बेटे को दिया ज़हर

हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने 11 माह के नवजात बच्चे को जहर देकर आत्महत्या कर लिया है।

हैदराबाद में महिला ने की आत्महत्या नवजात बेटे को दिया ज़हर

फाइल फोटो |

हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने 11 माह के नवजात बच्चे को जहर देकर आत्महत्या कर लिया है। मीरापेट पुलिस थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुष्मिता के रूप में हुई है। महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, उसके 11 महीने के बेटे, अश्वंथ नंदन रेड्डी को कोई अज्ञात ज़हरीला पदार्थ देने के बाद मृत पाया गया।

मृतका की भाभी ने भी खाया जहर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की भाभी 45 वर्षीय ललिता ने भी कथित तौर पर कोई अज्ञात ज़हर खा लिया है। फिलहाल ललिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सुष्मिता के पति यशवंत रेड्डी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है, जिसके कारण यह दुखद घटना होने का संदेह जताया जा रहा है। इस घटना को लेकर मीरपेट पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/death-toll-rises-to-14-in-haripurdhar-road-accident-several-critical/104364

हरिपुरधार सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 14, कई की हालत गंभीर

Related to this topic: