प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कप्तान सूर्या ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

भारत का विजय अभियान शुरू, अमेरिका को 29 रन से हराया

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएसए (अमेरिका) को 29 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारत का विजय अभियान शुरू अमेरिका को 29 रन से हराया

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026

भारत का विजय अभियान शुरू, अमेरिका को 29 रन से हराया

कप्तान सूर्या ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सिराज ने 3 विकेट चटकाये

मुंबई।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में यूएसए (अमेरिका) को 29 रनों से हराकर आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में अपने दूसरे मुकाबले में गुरूवार को नामीबिया से मैच खेलेगा। मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन भारत गुरुवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया से मैच खेलेगा।

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने ग्रुप ए के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की मुकाबले में शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके चार विकेट सस्ते में गिर गये थे। लेकिन फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव पारी को संभाला और शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी।

पहले खेलते हुए भारतीय पारी की शुरुआत खास नहीं रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा रन नहीं बना सके। ईशान ने 16 गेंदों में 20 रन और तिलक ने 25 रनों की पारी खेली।
लेकिन सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाले रखा और आखिर तक डटे रहे। तिलक के आउट होने के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका और भारतीय टीम ने शिवम दुबे (0), रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) का विकेट खोया।

भारतीय कप्तान सूर्युकमार ने संकट के समय अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए महज 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।सूर्या ने नाबाद पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 161/9 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सूर्या ने दस चौके और चार छक्कों की मदद से 49 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 14 रन बनाए और कप्तान को एक छोर से सहारा दिया। इसी के साथ भारत ने अमेरिका को 20 ओवर में 162 रनों का लक्ष्य दिया।

यूएसए की लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही। हर्षित राणा की जगह टीम का हिस्सा बने मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में भारत को पहली सफलता एंड्रिस गौस (6) के विकेट के साथ दिलाई। इसके बाद यूएसए क्रिकेट टीम ने मोनांक पटेल और साईतेजा मुक्कामल्ला का विकेट खोया।
मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने पारी को आगे बढ़ाया और अहम साझेदारी करने की कोशिश की। लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर नहीं टिकी और वरुण चक्रवर्ती ने इसे तोड़ा।

मिलिंद ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लगातार दो विकेट गिरे। संजय ने 31 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली और हरमीत सिंह बिना खाता खोले आउट हो गए। आखिरी ओवर में अमेरिका ने शुभम रंजने का विकेट गंवाया। उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के जड़े। इसी के साथ अमेरिका ने 20 ओवर में 132 रन बनाए।

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ेंः

8वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, जंगल में अचेत अवस्था में मिली

https://www.primenewsnetwork.in/india/class-8-student-gang-raped-found-unconscious-in-forest/132373

Related to this topic: