पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने टीम के खिलाड़ियों से बात की. पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए ..
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला टीम और पीएम मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों से की बात, देखें वीडियो |
Women cricket team meet PM Modi : पीएम मोदी ने बुधवार को वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने टीम के खिलाड़ियों से बात की. पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए कहा. उन्होंने हरमनप्रीत कौर से सवाल किया कि आपने मैच की बॉल जेब में क्यों रखी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं सर, ये भी भगवान का ही प्लान था, क्योंकि लास्ट बॉल मेरे पास आई.
स्मृति मंधाना ने कहा कि हम जब वर्ल्ड कप्स के लिए जाते हैं तो हम सबसे पहले यही सोचते हैं कि अगर हम ये वर्ल्ड कप जीतेंगे तो ये वूमन स्पोर्ट के लिए जो इम्पेक्ट लाएगा, न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि वूमन स्पोर्ट में इम्पेक्ट बहुत बड़ा होगा. उससे भारत में एक बदलाव शुरू होगा तो आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी कि न सिर्फ क्रिकेट में बल्कि पूरे वूमन स्पोर्ट में रिवोल्यूशन लाएं और मुझे लगता है कि हमारी टीम में वो क्षमता है.
'आप तीन स्कूल सेलेक्ट कीजिए'
पीएम मोदी ने कहा कि मैं समझता हूं कि वो स्कूल भी आप लोगों को याद रखेगा और वो बच्चे जीवनभर आपको याद रखेंगे. जहां आप पढ़ें हैं, वही स्कूल. वो अगर आपका एक्सपीरियंस अच्छा रहता है तो फिर आप तीन स्कूल सेलेक्ट कीजिए. साल में जब भी मौका मिलेगा. एक दिन में एक स्कूल जाएं. साल में तीन स्कूल. आप देखिए वो आपको एक तरह से मोटिवेट करता है. आप तो उनको मोटिवेट करते हैं, वो भी आपको मोटिवेट करते हैं.
फिट इंडिया
पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि आप खाने का तेल 10 प्रतिशत कम कीजिए. खरीदते समय ही 10 प्रतिशत कम कर दीजिए. ये चीजें जब आपके मुंह से लोग सुनते हैं तो मैं समझता हूं कि बहुत फायदा होता है. बेटियों के लिए आप फिट इंडिया आग्रह करेंगे तो मैं समझता हूं कि ये एक बहुत बड़ा लाभ होगा और अगर आप उसमें कुछ योगदान दे सकते हैं तो आपको देना चाहिए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/chirag-paswan-said-on-rahul-gandhi-statement-that-the-politics-of-polarization/96678
Bihar Election : चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि देश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा है, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी इन्हीं के परिवार थे. उन्होंने मीडिया से बात की. चिराग पासवान ने ये प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान को लेकर दी है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि वे सभी शीर्ष 10 फीसदी से आते हैं.