प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिलाओं में भी बढ़ी शराब की खपत

दुनिया में जहां कम हुई वहीं भारत में बढ़ रही है शराब की मांग

मुंबई। पिछले चार महीने में अमेरिका, यूरोप, और चीन के बड़े बाजारों में शराब की मशहूर ब्रांड की खपत के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट  75 फीसदी तक है।

दुनिया में जहां कम हुई वहीं भारत में बढ़ रही है शराब की मांग

दुनिया में जहां कम हुई वहीं भारत में बढ़ रही है शराब की मांग

महिलाओं में भी बढ़ी शराब की खपत

प्राइन न्यूज  नेटवर्क

मुंबई। पिछले चार महीने में अमेरिका, यूरोप, और चीन के बड़े बाजारों में शराब की मशहूर ब्रांड की खपत के शेयर में काफी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट  75 फीसदी तक है। डियागो, पर्नोड रिकर्ड, रेमी क्वाइंट्रेयू और ब्राउन फोर्मेन जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके शेयर दस साल में निचले स्तर पहुंच गये हैं। इससे वैश्विक स्तर पर शराब उद्योग का मूल्यांकन 74 लाख करोड़ रुपये कम हो गया। इसके लिए स्वास्थ्य जागरुकता, आदतों में बदलाव के साथ-साथ महंगाई प्रमुख कारण हैं। ये कंपनियां नान एल्कोहलिक ब्रांड पर भी ध्यान दे रही हैं। डियाजियो ने नान अल्कोहल ब्रांड रिचुअल जीरो प्रूफ खरीदा है। डियाजियो जानी बाकर और स्मिरनाफ ब्रांड की मालिक है। इधर कार्लसबर्ग और कंपारी-मिलानो से भी नान अल्कोहल ब्राड बाजार उतारे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया  के 50 सबसे बड़े  शराब-वीयर ब्रांड के शेयर की कीमत के अध्ययन में पाया गया कि जून 2021 की तुलना में इन कंपनियों के शेयर औसत रुप से 46 फीसदी तक कम हुए।

मप्र व राजस्थान में बढ़ी शराब की खपत -

मध्यप्रदेश में 2021-22 में 245.35 लाख लीटर शराब की खपत हुई। यह 2024- 25 में 456.44 लाख लीटर हो गया। इसका मतलब है कि इसके खपत में 86 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई। 

उधर, राजस्थान में 235. 86 से 304.16 लाख लीटर हो गया। इसका मतलब है कि 28.95 फीसदी की वृद्धि हुई।

भारत के युवा व महिलाओं में खपत बढ़ा -फ्यूचर मार्केट इनसाइट्स के  अनुसार, भारत में 60 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम है। इससे शराब के बाजार में इजाफा हो रहा है।

इधर, ढब्लूएचओ की ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार, भारत में  महिलाओं के बीच शराब की खपत पिछले दो दशकों में 50 फीसदी बढ़ी है। स्टेटिस्का औऱ रिपोर्टलिंग का अध्ययन बताता है कि भारत में औसत आय में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। इससे ब्राडेड और प्रीमियम शराब की मांग भी 18 फीसदी बढ़ी है।

Related to this topic: