Parliament : लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की. इस दौरान वे डोकलाम और चीन का जिक्र करके बिना पब्लिश्ड किताब का जिक्र कर रहे थे.
राहुल गांधी बोले - आप ही बताएं कि मुझे क्या बोलना है तो ओम बिरला ने कहा - मैं आपका सलाहकार नहीं |
Parliament : लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की. इस दौरान वे बिना छपी किताब का हवाला देते हुए डोकलाम और चीन का जिक्र कर रहे थे. इसी बीच उनको टोकते हुए राजनाथ सिंह,अमित शाह और किरेन रिजिजू ने विरोध किया, वहीं स्पीकर ओम बिरला ने भी उन्हें टोका. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, स्पीकर सर, कृपया आप मुझे बताएं कि क्या कहना है.
ओम बिरला ने कहा, "मैं आपका सलाहकार नहीं हूं, लेकिन बतौर लोकसभा अध्यक्ष, यह मेरा कर्तव्य है कि सदन नियमों के मुताबिक चले और चर्चा सूचीबद्ध विषयों तक ही सीमित रहे."
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, बतौर विपक्ष के नेता, आप इस सदन में आरोप लगा रहे हैं और नियम का पालन नहीं कर रहे. यह उपयुक्त नहीं है.
इस पर हुआ संसद में हंगामा
राहुल गांधी पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की बिना छपी किताब में चीन और डोकलाम के बारे में लिखे बयान को बता रहे थे. इस पर राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस किताब की बात कर रहे हैं. किताब छपी नहीं है. राहुल गलत रेफरेंस दे रहे हैं. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि जिस किताब को प्रकाशित नहीं किया गया है. उसके बारे में संसद में बात नहीं हो सकती है.
अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए. यह पुस्तक प्रकाशित हुई या नहीं. किरेन रिजिजू ने कहा कि आप सदन के नियम तोड़ रहे हैं. संसद नियमों से चलती है और यहां आप बिना छपी किताब के बारे में बात नहीं कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/defence-minister-objects-to-rahul-gandhi-doklam-statement-in-lok-sabha/131588