भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शर्मनाक तरीका है।
AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राजनाथ सिंह ने कहा - 'यह दुर्भाग्यपूर्ण...' |
Delhi : भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शर्मनाक तरीका है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का व्यवहार पूरी तरह गलत था। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भारत की इमेज खराब करने की भी कोशिश है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "जब पूरी दुनिया नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत को AI इम्पैक्ट समिट होस्ट करते हुए देख रही थी और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारी बढ़ती ग्लोबल लीडरशिप देख रही थी, तब कांग्रेस पार्टी ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय इवेंट में रुकावट डालने का रास्ता चुना।"
राजनाथ सिंह ने कहा कि "यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिस शर्मनाक तरीके से कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया है वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास भी है। कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करता हूँ, जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है।"
उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है। भारत की जनता भली-भांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है।
यह है मामला
दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट का आयोजन हो रहा है. आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और PM is Compromised के नारे लगाए. इसके बादमोदी ने मंगलवार यानी कल एआई इंपैक्ट समिट का उद् इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस समिट में एआई क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. पीएम ने एआई इंपैक्ट समिट का उद्घाटन किया था. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा मौजूद रहे. देश - विदेश से एआई जानकार भी आए हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/surgical-scissors-left-in-womans-stomach-for-5-years/144686