प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रतियोगी परीक्षार्थी ने की आत्महत्या

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा युवक फांसी पर झूला

भोपाल | मप्र की राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक की पहचान धीरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा युवक फांसी पर झूला

Competitive Exam Aspirant |

प्रतियोगी परीक्षार्थी ने की आत्महत्या

मप्र की राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक की पहचान धीरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उसकी शादी तकरीबन तीन साल पहले हुई थी।पुलिस ने बताया कि धीरेन्द्र सिंह एक निजी कॉलेज से बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी पत्नी ने ही बुधवार तड़के कमरे में शव को फंदे से लटका देखा। उसी ने घर के अन्य सदस्यों को मामले के बारे में बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं-

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी का उपयोग कर फांसी लगाई। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता चलेगा-

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: पुतिन पीस बोर्ड में शामिल होने को तैयार

https://www.primenewsnetwork.in/world/putin-ready-to-join-peace-board/105921

Related to this topic: