Betting App : अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने इस मामले से जुड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया है.
Betting App : अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने इस मामले से जुड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया है. ईडी ने 23 सितंबर को युवराज सिंह को दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके अलावा, अभिनेता सोनू सूद को पेश होने के लिए समन भेजा है. प्रवर्तन निर्देशालय ने रॉबिन उथप्पा को भी समन भेजा है.
इससे पहले क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ हुई. इसके अलावा, बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री उर्वसी रौतेला को ईडी ने समन भेजा था. ईडी को जांच में शामिल होने के संबंध में नहीं पता है.
दरअसल ईडी ने किकेटर्स शिखर धवन और सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ की थी. अब युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet के प्रचार से जुड़े मामले में समन भेजा गया है. युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा विश्व कप विजेता हैं.
करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप
यह पूरा मामला अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जड़ा हुआ है. इस ऐप पर कई निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है. बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का भी आरोप है. कंपनी का कहना है कि 1xBet सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों का अनुभव है. वैश्विक प्लेटफॉर्म है. उनके प्लेटफॉर्म से जुड़े उपयोगकर्ता हैं.वह हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं. यह सुविधा मिलती है. उनकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप 70 से अधिक भाषाओं में है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/c85f9edf/77c8f33c/breakingdetails/the-supreme-court-has-not-completely-banned-that-provision-owaisi-47021