प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्वास्थ्य- अच्छी नींद का राज

गहरी नींद का महत्व: अनिद्रा से बचने के आसान उपाय और स्वस्थ जीवन की कुंजी

लंबी नींद से कहीं ज्यादा जरूरी गहरी नींद (Deep Sleep) है। गहरी नींद से न केवल इम्युनिटी बेहतर होती है, बल्कि बीपी (Blood Pressure) और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं।

गहरी नींद का महत्व अनिद्रा से बचने के आसान उपाय और स्वस्थ जीवन की कुंजी

प्रतिकात्मक तस्वीर |

जबलपुर। लंबी नींद से कहीं ज्यादा जरूरी गहरी नींद (Deep Sleep) है। गहरी नींद से न केवल इम्युनिटी बेहतर होती है, बल्कि बीपी (Blood Pressure) और हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। एक रूटीन जिसमें सोने और जागने का समय निश्चित करें। रात में चाय-कॉफी से परहेज करें। बेडरूम शांत और तापमान अनुकूल होना चाहिए। सोने से पहले मोबाइल और टीवी का उपयोग न करें।

गहरी नींद के लिए प्रभावी तरीके

सोने से पहले बुलबुले फुलाने से अनिद्रा दूर होती है। इसके लिए 4 सेकंड सांस लें और फिर धीरे-धीरे बाहर फूंकें। इसे 5 से 8 बार दोहराएं। सोने से 15-20 मिनट पहले गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच नमक डालकर 10 मिनट तक पैर डुबोएं। इससे 'पैरासिम्पैथेटिक नर्व' सक्रिय होती है और सुकून मिलता है। सुबह या शाम को 20 मिनट वॉक करें और रात में हल्का भोजन लें। ये समस्याएं 2-3 हफ्तों से ज्यादा समय रहे तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

ये समस्याएं 2-3 हफ्तों से ज्यादा समय रहे तो विशेषज्ञ से लें सलाह

रात को सोने में 30-60 मिनट से ज्यादा का समय लगना। रात में 3-4 बार नींद का टूटना और फिर नींद न आना। जोर से खर्राटे लेना और सोते समय सांस का रुकना (स्लीप एप्निया)। पैरों में दर्द या अकड़न (रेस्टलेस लेग सिंड्रोम)। चिंता या पुरानी यादों के कारण दिमाग का शांत न होना। रात को 2-3 बजे उठकर फिर से न सो पाना।

इच्छाएं कम होने पर मन रहता है शांत और खुश

इंटरनेट की दुनिया से बाहर निकलकर लोगों से आमने-सामने बात करने पर जोर दिया गया है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। रहीमदास जी के दोहे "चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बेपरवाह..." के जरिए समझाया गया है कि इच्छाएं कम होने पर ही मन शांत और खुश रहता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/major-crackdown-on-lpg-black-marketing-in-madhya-pradesh/149540

LPG की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 1025 जगहों पर छापेमारी, 1357 सिलेंडर जब्त

Related to this topic: