प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

वसंत पंचमी 2026: सरस्वती मूर्ति की सही दिशा

वसंत पंचमी 2026: मां सरस्वती की मूर्ति किस दिशा में रखें, पढ़ाई और करियर में मिले लाभ

वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

वसंत पंचमी 2026 मां सरस्वती की मूर्ति किस दिशा में रखें पढ़ाई और करियर में मिले लाभ

Basant Panchami 2026 |

वसंत पंचमी का धार्मिक महत्व

वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वसंत पंचमी 2026 पर अगर मां सरस्वती की मूर्ति सही दिशा और सही मुद्रा में स्थापित की जाए, तो पढ़ाई, नौकरी और जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इस दिन लोग सुबह स्नान कर घर में पूजा करते हैं और मां सरस्वती से ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। 

सही दिशा में मूर्ति रखना क्यों जरूरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां सरस्वती की मूर्ति को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर मूर्ति गलत दिशा में रखी जाए, तो पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता और सकारात्मक ऊर्जा में कमी आ सकती है।

किस दिशा में रखें मां सरस्वती की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा में मूर्ति रखने से पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

उत्तर-पूर्व दिशा भी है शुभ

इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में मूर्ति रखना भी लाभकारी माना जाता है। इस दिशा में मां सरस्वती की स्थापना से करियर, नौकरी और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं।

उत्तर दिशा में रखने से क्या लाभ

घर की उत्तर दिशा में मां सरस्वती की मूर्ति रखने से सुख-शांति बनी रहती है। घर का माहौल सकारात्मक रहता है और मानसिक तनाव कम होता है।

मूर्ति की सही मुद्रा कैसी हो

मां सरस्वती की मूर्ति कमल के फूल पर बैठी हुई होनी चाहिए। यह मुद्रा ज्ञान, शांति और एकाग्रता का प्रतीक मानी जाती है।

चेहरे पर हो प्रसन्नता का भाव

मूर्ति के चेहरे पर मुस्कान और शांति का भाव होना चाहिए। उदास या क्रोधित भाव वाली मूर्ति घर में नकारात्मकता बढ़ा सकती है।

वीणा और पुस्तक का महत्व

मां सरस्वती के हाथों में वीणा होनी चाहिए, जो कला और संगीत का प्रतीक है। साथ ही पुस्तक ज्ञान और शिक्षा का संकेत देती है, इसलिए ऐसी मूर्ति को शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े: अमर्त्य सेन ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल

https://www.primenewsnetwork.in/india/amartya-sen-questions-sir-process/130489

 

Related to this topic: