प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सपनों के शुभ संकेत

सपने में दिखें ये 5 शुभ संकेत, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

सपने भविष्य में मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों की ओर इशारा करते हैं।

सपने में दिखें ये 5 शुभ संकेत खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Dream Astrology: These 5 Dreams Are Believed to Bring Good Fortune |

नई दिल्ली,(भारत)। स्वप्न शास्त्र में सपनों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है, कि नींद के दौरान दिखाई देने वाले कुछ सपने भविष्य में मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों की ओर इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में कुछ विशेष वस्तुएं या दृश्य दिखाई दें, तो उन्हें सुख, समृद्धि, धन लाभ और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है।

सपने मे चमकता हुआ चाँद देखना 

यदि सपने में साफ और चमकता हुआ चांद दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह घर में सुख-शांति, परिवार में खुशहाली और समाज में मान-सम्मान बढ़ने का संकेत देता है। यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है।

सपने मे पानी से भरा कलश

सपने में मिट्टी या धातु का पानी से भरा कलश दिखाई देना आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह धन संबंधी परेशानियों के दूर होने और नए आय के स्रोत खुलने की संभावना दर्शाता है।

सपने मे कमल का फूल

अगर सपने में खिला हुआ कमल का फूल दिखाई दे, तो इसे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह धन लाभ, समृद्धि और शुभ अवसरों के आगमन का संकेत देता है। व्यापार और नौकरी में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

सपने मे देवी-देवताओं के दर्शन

सपने में देवी-देवताओं या साधु-संतों के दर्शन होना अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह जीवन से नकारात्मकता और दरिद्रता दूर होने के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति और शुभ कार्यों में सफलता का संकेत माना जाता है।

सपने मे हरे-भरे खेत और फसल

यदि सपने में हरे-भरे खेत या लहलहाती फसल दिखाई दे, तो इसे तरक्की, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है और जीवन में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

(Disclaimer:- Prime News इस लेख की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं एवं उपलब्ध धर्म स्रोतों पर आधारित है।)

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: घर में क्या और कहाँ बनाएं? जानिए सही दिशा का महत्व

Related to this topic: