मिर्जापुर के नरायनपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां, बेटे और 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा और मासूम पौत्र की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
गड्ढे के कारण गिरी बाइक
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित आलू मिल के सामने बुधवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा और एक मासूम पौत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला गांव के रहने वाले मनोज चौहान वाराणसी रामनगर से घर लौट रहे थे। मनोज चौहान के साथ उनकी मां मुंन्नी और भतीजा 3 वर्षीय प्रियांश बाइक से आ रहे थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के आलूमिल नरायनपुर के सामने पहुंचने पर सड़क में गड्ढे होने के कारण अचानक गिर गए। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों का मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार सीओ गायत्री यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीन की मौत हो गई। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सभी अहरौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, वाराणसी से घर लौटते समय हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में देर रात पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान में 37 गिरफ्तार, 1244 वाहनों की जांच