विवाह पंचमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा।
ध्वज लगाने के वास्तु टिप्स
विवाह पंचमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा। किसी भी मंदिर या घर की छत पर लगाया गया ध्वज केवल सजावट नहीं होता—यह पवित्रता, परंपरा, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जब घर की छत पर वास्तु के अनुसार ध्वज फहराया जाता है, तो माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति और शुभ ऊर्जा का आगमन होता है। ध्वज हर स्थिति में घर की रक्षा करने वाला और वातावरण को पवित्र करने वाला माना गया है।
जानें ध्वज फहराते समय जरूरी वास्तु टिप्स:
- ध्वज हमेशा साफ और बिना फटा होना चाहिए।
- लाल, भगवा, पीला और सफेद रंग की ध्वजा शुभ मानी जाती है।
- ध्वज पर भगवान के पवित्र चिन्ह जैसे—ॐ, स्वास्तिक, श्री, राम नाम—लगाना शुभ फल देता है।
- ध्वज हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लगाना श्रेष्ठ माना गया है।
सही दिशा, रंग और शुभ चिन्हों के साथ लगाया गया ध्वज घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और सुख-शांति का वातावरण बनाता है।
यह भी पढ़े: उधार की चीजें बढ़ाती हैं नकारात्मक ऊर्जा
https://www.primenewsnetwork.in/religion/borrowed-items-can-bring-negative-energy/98707