प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदसौर में सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का सैलाब, पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदसौर के अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

मंदसौर में सावन के अंतिम सोमवार पर आस्था का सैलाब पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

Massive Devotee Gathering at Pashupatinath Temple in Mandsaur on Final Monday of Sawan |

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है और पूरा माहौल भगवान पशुपतिनाथ के जयकारों से भक्तिमय बना हुआ है।

भगवान पशुपतिनाथ का विशेष पूजन-अभिषेक

 सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान पशुपतिनाथ का विशेष पूजन-अभिषेक किया गया। दूध, दही, जल सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था शुरू की गई। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदसौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश करवाकर भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शाही पालकी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

वहीं सावन के अंतिम सोमवार पर आज भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी। भगवान पशुपतिनाथ शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। शाही पालकी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।भगवान की शाही पालकी जिस मार्ग से होकर गुजरेगी, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालु लगा रहे भगवान पशुपतिनाथ के जयकारे

पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। यात्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंदसौर में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर में हर तरफ श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः केरल की 19 वर्षीय काज़िया लिज़ मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

Related to this topic: