साल 2026 में 16 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है, ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल पड़ेंगे। ऐसा अवसर फिर 2045 में मिलेगा, भक्तों के लिए बेहद खास।
जबलपुर। साल 2026 हनुमान जी के भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व लेकर आ रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल 16 साल बाद एक ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें ज्येष्ठ महीने के दौरान 8 'बड़े मंगल' पड़ेंगे। यदि यह अवसर हाथ से निकल गया, तो भक्तों को ऐसा अगला महासंयोग देखने के लिए साल 2045 तक का लंबा इंतज़ार करना होगा।
16 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
16 साल के लंबे अंतराल के बाद 2026 में 8 बड़े मंगल का योग बन रहा है। मान्यता है कि इस विशेष अवधि में बजरंगबली की पूजा करने से जीवन के असाध्य कष्ट और आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं। इस महायोग के चूकने पर अगला अवसर 20 साल बाद (2045 में) प्राप्त होगा।
इसलिए खास है यह साल
आमतौर पर ज्येष्ठ के महीने में 4 या 5 'बड़े मंगल' (जिन्हें बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है) आते हैं। लेकिन साल 2026 में ज्येष्ठ मास में 'अधिक मास' (मलमास) लगने के कारण यह महीना सामान्य से अधिक लंबा होगा। इसी वजह से मंगलवारों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है, जिसे बेहद शुभ और फलदायी माना जा रहा है।
8 बड़े मंगल की तिथियाँ (संभावित)
मई और जून 2026 के बीच पड़ने वाले ये 8 मंगलवार भक्तों के लिए साधना का स्वर्णिम अवसर हैं।
- पहला बड़ा मंगल- 5 मई 2026.
- दूसरा बड़ा मंगल- 12 मई 2026.
- तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई 2026.
- चौथा बड़ा मंगल- 26 मई 2026.
- पांचवा बड़ा मंगल. 2 जून 2026.
- छठा बड़ा मंगल- 9 जून 2026.
- सातवां बड़ा मंगल- 16 जून 2026.
- आठवां बड़ा मंगल- 23 जून 2026.
इसका धार्मिक महत्व
इन दिनों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और भंडारा (प्रसाद वितरण) करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इससे न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि शनि और मंगल दोषों से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: अशोकनगर तालाब में 3 बच्चों की डूबकर मौत
https://www.primenewsnetwork.in/state/three-children-drown-in-ashoknagar-pond/155195