घर की साफ-सफाई, ताजी हवा, नियमित देखभाल और परिवार में प्रेमपूर्ण व्यवहार से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का माहौल बनाया जा सकता है।
नई दिल्ली,(भारत)। घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी होता है। वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, घर की साफ-सफाई, वातावरण और परिवार के सदस्यों का व्यवहार मिलकर घर के माहौल को प्रभावित करते हैं। कुछ आसान आदतों को अपनाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा सकता है।
घर में अनावश्यक और बेकार सामान जमा न करें
सबसे पहले घर में अनावश्यक और बेकार सामान जमा न होने दें। समय-समय पर पुराने और अनुपयोगी सामान को हटाने से घर साफ-सुथरा रहता है और खुलापन महसूस होता है। वहीं जूते-चप्पलों को मुख्य दरवाजे के पास बिखरा हुआ रखने के बजाय व्यवस्थित स्थान पर रखना बेहतर माना जाता है।
घर में कपूर या गूगल की धूप जलाऐं
रोज सुबह कुछ समय के लिए घर की खिड़कियां खोलकर ताजी हवा और धूप को अंदर आने दें। इससे घर का वातावरण ताजा और स्वच्छ बना रहता है। साथ ही सुबह या शाम के समय कपूर या गूगल की धूप जलाने से वातावरण में सुगंध फैलती है, जिसे कई लोग सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं।
घर में दीपक जलाना शुभ
घर की सफाई के दौरान पानी में थोड़ा समुद्री नमक मिलाकर पोंछा लगाने की परंपरा भी कई घरों में अपनाई जाती है। इसके अलावा सुबह या शाम एक छोटा सा दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है और इससे घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में मदद मिलती है।
विवाद करने से बचें
सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों का व्यवहार भी घर के वातावरण को प्रभावित करता है। बिना वजह ऊंची आवाज में बोलने या विवाद करने से बचें। एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और सकारात्मक सोच बनाए रखने से घर में सुख-शांति और आपसी विश्वास मजबूत होता है। साफ-सुथरा घर, नियमित देखभाल और मधुर पारिवारिक संबंध न केवल मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि घर के माहौल को भी अधिक सकारात्मक और आनंदमय बनाते हैं।
(Disclaimer:- Prime News इस लेख की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं एवं उपलब्ध धर्मिक स्रोतों पर आधारित है।)
यह भी पढ़ें: आज आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी, वैधृति योग और शुभ मुहूर्त का विशेष संयोग