प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

AI समिट में अव्यवस्था पर माफी

AI समिट में कुप्रबंधन पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांगी माफी

नई दिल्ली। में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के पहले दिन की अव्यवस्था पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माफी मांगी।

ai समिट में कुप्रबंधन पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांगी माफी

AI Summit 2026 |

नई दिल्ली।
दिल्ली में चल रहे "इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026" के पहले दिन हुई भारी भीड़ और लॉजिस्टिकल अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को हुई परेशानियों के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माफी मांगी है। इस बीच नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा चीन से खरीदे गये सस्ते AI रोबोट को अपनी खोज बताकर पेश करने को लेकर एक अलग ही विवाद पैदा हो गया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इस रोबोट को अपनी खोज बताते हुए करीब 350 करोड़ रुपए का बताया था। हालांकि ये चीन में बना रोबोट अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सिर्फ 2800 डॉलर में उपलब्ध है। DD न्यूज चैनल ने भी इस पर खबर करते हुए इससे बड़ी खोज बताया था। लेकिन बाद में विवाद बढ़ने पर इसे डीलिट कर दिया था। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत मंडपम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा 'कल (16फरवरी) अगर किसी को भी कोई परेशानी हुई हो, तो हम उसके लिए क्षमा चाहते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि यह अनुभव हर किसी के लिए स्मूथ और आनंददायक बने।'

AI समिट में अव्यवस्था हावी

भारत के लिए यह एक बड़ा टेक इवेंट है। यहां दुनिया भर से टेक एक्सपर्ट्स, पॉलिसी मेकर्स और इंडस्ट्री लीडर्स पहुंचे हैं।सरकार इस समिट के जरिए यह दिखाना चाहती है कि भारत AI और इनोवेशन के ग्लोबल मैप पर अपनी जगह मजबूत कर रहा है। लेकिन इतने बड़े इवेंट में कुप्रबंधन और भारतीय मौलिकता के अभाव ने इस आयोजन पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। मालूम हो कि समिट का पहला दिन (16फरवरी) जबरदस्त उत्साह के साथ शुरू हुआ, लेकिन अपेक्षा से कहीं ज्यादा भीड़ के कारण एंट्री पॉइंट्स पर घंटों लंबी कतारें लग गईं। सुरक्षा जांच में बार-बार ओवरलैपिंग, रजिस्ट्रेशन ग्लिच, सीमित सीटिंग और कम्युनिकेशन की कमी ने कई स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक प्रोफेशनल्स और अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स को परेशान किया।

समिट के दौरान कई लोगों ने एंट्री, लॉगिन और डिजिटल पास जैसी चीजों में परेशानी होने की बात कही। कुछ विजिटर्स को ऐप और रजिस्ट्रेशन सिस्टम में स्लोनेस दिखी। कुछ लोगों को सेशंस और डेमो एरिया तक पहुंचने में वक्त लगा। इस दौरान प्रतिभागियों और सुरक्षाकर्मियों के कीमती गैजेट्स गायब होने की शिकायत भी मिलीं। यह समस्याएं सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनीं। कुछ प्रदर्शकों ने स्टॉल खाली करने के बाद कीमती सामान (एआई वियरेबल्स) गायब होने की शिकायत भी की। वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क की समस्या ने माहौल को और बिगाड़ दिया।

अश्विनी वैष्णव ने अपडेट दी

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकार किया कि समिट की शुरुआत में कुछ ऑपरेशनल गैप्स रह गए, लेकिन उन्होंने इसे 'दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट' बताते हुए कहा कि रिस्पॉन्स फेनॉमेनल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन ही 70,000से ज्यादा लोग पहुंचे, जिसमें स्टार्टअप फाउंडर्स, ग्लोबल टेक कंपनियां, विदेशी डेलिगेट्स और एग्जिबिटर्स शामिल थे।

उन्होंने आगे कहा 'ऊर्जा महसूस की जा सकती है। हम खुले मन से फीडबैक ले रहे हैं और हर सुझाव पर काम कर रहे हैं।' मंत्री ने यह भी बताया कि कल से ही एक वॉर रूम सक्रिय कर दिया गया है, जो 24घंटे काम कर रहा है। टीम दिन-रात जुटकर भीड़ प्रबंधन, एंट्री सिस्टम और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगी है।

यह भी पढ़े: महाशिवरात्रि मेले में मधुमक्खी हमला, 3 घायल

https://www.primenewsnetwork.in/india/bee-attack-at-maha-shivratri-fair-3-injured/144231

Related to this topic: