प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए..

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए जल्द लोगों को करनी पड़ेगी जेब ढीली

America : वॉशिंगटन। दुनियाभर में लोग अभी व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का का प्रयोग मुफ्त कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए जल्द लोगों को करनी पड़ेगी जेब ढीली

इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए जल्द लोगों को करनी पड़ेगी जेब ढीली |

America : वॉशिंगटन। दुनियाभर में लोग अभी व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का का प्रयोग मुफ्त कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इनके प्रयोग के लिए लोगों को जेबें ढीली करनी पड़ सकती है। हालांकि इन प्लेटफार्म्स पर ये शुल्क कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कुछ प्रीमियम फीचर्स के लिए ही देना होगा।

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। मेटा अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल का ट्रायल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत आम यूजर्स को उच्चकोटि के एआई फीचर्स और कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैं। लेकिन इनके लिए यूजर्स को अपनी जेब हल्की करनी पड़ेगी। प्लेटफॉर्म की बुनियादी सेवाएं पहले की तरह मुफ्त बनी रहेंगी। 

अमेरिका की टेक दिग्गज कंपनी Meta जल्द ही इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का परीक्षण शुरू करेगा। इस परीक्षण के बाद मेटा जो Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स चलाती है, अब अपने यूज़र्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स लाने की तैयारी में है। Meta द्वारा दी गयी जानकारी में साफ किया है कि ये सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में बंडल नहीं होंगे।

यानी Instagram, Facebook और WhatsApp, तीनों के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेयर होगी। हर ऐप के फीचर्स उसी के यूजर बिहेवियर के हिसाब से डिजाइन किए जाएंगे। कंपनी अगले कुछ महीनों में अलग-अलग फीचर सेट और प्राइस मॉडल्स को टेस्ट करेगी, जिससे यह साफ है कि अभी यह शुरुआती एक्सपेरिमेंट फेज में है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-on-ajit-pawar-demise-said-he-made-a-huge-contribution-to-maharashtra/130911

Related to this topic: