प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत आठ विकेट से विजयी..

अभिषेक व सूर्या की धुंआधार बल्लेबाजी से भारत आठ विकेट से विजयी

IND vs NZ : सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार फार्म बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ..

अभिषेक व सूर्या की धुंआधार बल्लेबाजी से भारत आठ विकेट से विजयी

अभिषेक व सूर्या की धुंआधार बल्लेबाजी से भारत आठ विकेट से विजयी |

IND vs NZ : सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार फार्म बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 14 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से तूफानी अर्धशतक जड़ा। फॉर्म में लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक और विस्फोटक हाफ सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को मजबूत आधार दिया। अभिषेक और सूर्य कुमार की ताबड़तोड़ बैटिंग की मदद से तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को महज दस ओवर में ही आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली और ट्राफी अपने नाम कर ली।

भारतीय टीम देश में लगातार 10वीं टी20 सीरीज जीतकर नंबर 1 पर पहुंच गयी है। इस मामले में पाकिस्तान की टीम पहले नंबर 1 पर थी। पर भारत ने अब पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है जिसने सबसे ज्यादा 8 टी20 सीरीज अपने घर पर लगातार जीती थीं। भारत की टी20 में 11वीं सीरीज जीतने में सफल रहा है।

मेहमान न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाये थे। जवाब में भारत ने महज दस ओवर में ही दो विकेट खोकर 155 रन बनाकर मैच और ट्राफी अपने नाम कर लिया लिया। पांच मैचों की सिरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में सात चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए और भारत की ओर से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। वह अपने मेंटोर युवराज सिंह के 12 गेंदों के रिकॉर्ड से सिर्फ दो गेंद पीछे रहे। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों से नाबाद 57 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को 10 ओवर में ही जीत दिला दी। 

भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस श्रृंखला में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जिससे उन पर दबाव बढ़ गया है। ईशान किशन ने रायपुर में 76 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद यहां भी आक्रामक अंदाज दिखाया और एक ओवर में मैट हेनरी को दो छक्के व एक चौका लगाया, हालांकि वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले में भारत का स्कोर दो विकेट पर 94 रन हो गया, जिससे जीत लगभग तय हो गई।

तीसरे टी20 में शानदार स्कोर खड़ा करने वाली न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन इस मैच में अच्छा नहीं रहा। मेहमान टीम के ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन और मार्क चैपमैन ने 32 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बिश्नोई ने साझेदारी तोड़कर न्यूजीलैंड की वापसी की मुकाबले में उम्मीद खत्म कर दी। इसके अलावा सेंटनर ने 27 रन मिशेल ने 14 रन बनाये।शेष बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके।

भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव का दिन हालांकि अच्छा नहीं रहा और उन्होंने एक ओवर में 19 रन लुटाए। लेकिन बुमराह, हार्दिक और बिश्नोई की कसी हुई गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा। न्यूजीलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन पर ही बना सका। भारत के रवि बिश्नोई ने लगभग एक साल बाद वापसी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bangladesh-refuses-to-play-in-india-despite-icc-rejection/105992

Related to this topic: