प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

अभिषेक-हार्दिक चमके, भारत 72 रन जीता

अभिषेक, हार्दिक का बल्ला चमका, भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया

चेन्नई। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतकों और अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की भारत ने सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।

अभिषेक हार्दिक का बल्ला चमका भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया

ICC Men's T20 World Cup |

चेन्नई। अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतकों और अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की भारत ने सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत ने इस जीत से 2 अंक हासिल किए और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को जिंदा रखने मे सफल रही। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे इस हार के बाद सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गया।  जिम्बाब्वे के लिए खिलाफ इस जीत से भारत अंकतालिका में 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गया और उसके रन रेट में भी सुधार हुआ। दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर 8 के ग्रुप 2 में 4 अंक के साथ पहले नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को हराकर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम भी सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत का अब आखिरी सुपर-8 मैच में 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से मुकाबला होना है। जिम्बाब्वे को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में वेस्टइंडीज हो हराना होगा। आखिरी सुपर 8 में भारत और वेस्टइंडीज में से जिसे जीत मिलेगी वह टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

भारत 72 रन से विजयी

जिम्बाब्वे ने चेन्नई के चेपक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 'करो या मरो' वाले मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन का टारगेट दिया था। इस विशाल स्कोर में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारियों का बड़ा अहम योगदान रहा। जवाब में जिंबाब्वे की टीम छह विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। इस प्रकार भारत 72 रनों के अंतर से मैच जीत लिया। हार्दिक पंड्या को उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। भारतीय टीम ने टी 20 फार्मेट के वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल चार विकेट पर 218 रन का था। भारत ने यह रिकार्ड 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

बेनेट का 97, भारत विजयी

जिम्बाब्वे की टीम भारत के मैच हार गयी उसके बल्लेबाजों ने भारतीय लचर गेंदबाजी की खामियों को उजागर कर दिया। जिंबाब्वे के बल्लेबाजों ने 257 रन के विशाल टार्गेट के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। ओपनर ब्रायन बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। तदिवानाशे मारुमानी ने 20, कप्तान सिकंदर रजा ने 30, और टोनी मुनयोंगा ने 11 रनों का योगदान दिया। ताशिंगा मुसेकिवा ने सात जबकि डियोन मायर्स के बल्ले से छह रन जुटाये। लेकिन रयान बर्ल का खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन शिकार किए। अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।  भारतीय बल्लेबाजों ने गुरूवार को सुपर 8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना जौहर दिखाया। पिछले चार मैचों में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक शर्मा के अलावा इशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में आज के मैच में दो बदलाव किया गया था। अक्षर पटेल और संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई जबकि वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह को बाहर रखने का फैसला किया गया था। यह फैसला काफी हद तक सफल साबित हुआ जब संजू सैमसन (15 गेंदों में 26) ने टीम को धुंआधार शुरूआत दी। उन्होंने अभिषेक शर्मा (30 गेंदों में 55) के साथ भारत को तेज शुरुआत दिलाई। पिछले चार मैचों में खराब फॉर्म से जूझने वाले अभिषेक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े। अभिषेक और संजू सैमसन ने 48 रन जोड़े। संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद अभिषेक ने ईशान किशन (24 गेंदों में 38) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रन जुटाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। 

हार्दिक-तिलक की तूफानी साझेदारी

सूर्या के 15वें ओवर में आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने चेपक के मैदान में चौके छक्के जडते हुए गर्दा उड़ाया और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। हार्दिक ने 23 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बटोरे। तिलक ने 14 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले। जिम्बाब्वे के लिए टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा और कप्तान सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़े: हिमांगी सखी पर शंकराचार्य विवाद

https://www.primenewsnetwork.in/state/controversy-over-himangi-sakhi-title/145974

Related to this topic: