प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आज से एशिया कप 2025 की शुरुआत..

आज से एशिया कप 2025 की शुरुआत, अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच भिड़ंत

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 मंगलवार को शुरू हो जाएगा. अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबला होगा. यह मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं.

आज से एशिया कप 2025 की शुरुआत अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच भिड़ंत

Asia Cup 2025 |

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 मंगलवार को शुरू हो जाएगा. अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबला होगा. यह मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें ग्रुप बी में हैं. इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम भी है. हांगकांग के लिए एक चुनौती होगा. हाल में अफगानिस्तान की टीम शारजाह में पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ टी20 ट्राई - सीरीज खेल कर आ रही है. अफगानिस्तान की टीम को दो दिन पहले ही शारजाह में ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. अफगानिस्तान  एशिया कप की शुरुआत जीत से करना चाहेगी.

अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हेड टू हेट रिकॉर्ड रहा है. अब तक अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच 5 टी20 मुकाबले हुए हैं. अफगानिस्तान की बात करें तो तीन मैचों में जीत हासिल की है. शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान ने 16 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. टीम ने 11 में जीत हासिल की है.

5 मैचों में हाल झेलनी पड़ी है. शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान ने 16 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. टीम ने 11 में जीत हासिल की है. 5 मैचों में हाल झेलनी पड़ी है. हांगकांग ने 10 मैच खेले हैं. 3 में जीत हासिल की है और 7 मैचों में हार मिली है. अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा चर्चा में गेंदबाज रहते हैं. 

अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक

हांगकांग की टीम

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, निजाकत खान, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण चल्लू, आयुष शुक्ला, ऐजाज खान, अतीक इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, मोहम्मद गजनफर, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/vice-president-election-voting-for-the-vice-president-election-will-continue/46280


 

Related to this topic: