प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अक्षर के नाम टी20 में 100 विकेट

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना 100वां विकेट लिया।

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

Akshar Patel Becomes First Indian Spinner to Claim 100 T20I Wickets |

मैनचेस्टर,(यूके)। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए 100 विकेट पूरे कर लिए। वह इस प्रारूप में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर और कुल चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

अक्षर ने लिया अपने करियर का 100वां विकेट

यह उपलब्धि उन्होंने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान हासिल की। अक्षर ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को 15 गेंदों में 39 रन पर आउट कर अपने करियर का 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया।

भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची अक्षर

अक्षर ने 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह मुकाम हासिल किया। भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह अब चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे अर्शदीप सिंह (134 विकेट), जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (114 विकेट) हैं।

20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन 

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 43, श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर 37 और ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। अंत में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 190 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब

191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट तथा जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने टॉम बैंटन (39 रन) के साथ अहम साझेदारी निभाई और बाद में जोफ्रा आर्चर (नाबाद 10) के साथ मिलकर 19 ओवर में ही इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीतकर पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Related to this topic: