प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एशिया कप में जीतने वाली हॉकी टीम के हर खिलाड़ी..

CM नीतीश कुमार ने दिया इनाम, एशिया कप में जीतने वाली हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को मिलेंगे 10 - 10 लाख रुपए,

Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता है. राज्य खेल अकादमी परिसर में फाइनल मैच खेला गया. इस फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4 – 1 से हराया है.

cm नीतीश कुमार ने दिया इनाम  एशिया कप में जीतने वाली हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को मिलेंगे 10 - 10 लाख रुपए

Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता है. राज्य खेल अकादमी परिसर में फाइनल मैच खेला गया. इस फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4 – 1 से हराया है. इस जीत के बाद बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि एशिया कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि मिलेगी, वहीं स्टाफ सदस्य को 5 लाख की सम्मान राशि मिलेगी. 

'पूरे देश के लिए गर्व का विषय'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की है और यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए यह आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है. एशिया कप 2025 पहली बार राजगीर में आयोजित किया गया था. भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 जीत लिया.

इसके साथ ही टीम एफआईएच विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई हो गई है. 14 अगस्त को एफआईएच विश्व कप की शुरुआत होगी. आपको बता दें कि भारत ने इससे पहले 2017 में ढाका में, 2007 में चेन्नई में और 2003 में कुआलालुंपुर में एशिया कप टूर्नामेंट में जीत हासिल की है. यह एशिया कप बिहार में आयोजित हुआ था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/army-killed-two-terrorists-in-kulgam-one-soldier-injured/46189