प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत - वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला ..

भारत - वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला गुरुवार से.. शुभमन गिल की कप्तानी में पहली घरेलू सीरीज

IND vs WI : दुबई में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट क्रिकेट में दो दो हाथ करने की तैयारी में जुट गयी है..

भारत - वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला गुरुवार से शुभमन गिल की कप्तानी में पहली घरेलू सीरीज

भारत - वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला गुरुवार से.. शुभमन गिल की कप्तानी में पहली घरेलू सीरीज |

IND vs WI : दुबई में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट क्रिकेट में दो दो हाथ करने की तैयारी में जुट गयी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की श्रृंखला गुरूवार से शुरु हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में होगा। दूसरा मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और पूरे दिन का खेल शाम तक जारी रहेगा। 

वेस्टइंडीज का हालिया प्रदर्शन को देखें तो भारत का पलड़ा मेहमान टीम पर भारी लगता है। वेस्टइंडीज टीम का सफेद गेंद क्रिकेट (सीमित ओवर क्रिकेट) में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। अब रेड बॉल क्रिकेट (टेस्ट क्रिकेट) में केरेबियाई टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये इस सिरीज से स्पष्ट होने की उम्मीद है। यूएई के शारजाह में नेपाल जैसी टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 2-1 से पराजय का सामना करना पड़ा है। इससे उसके स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरी तरफ भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट संघर्षपूर्ण सीरीज खेलकर आई है। वहां सीरीज 2-2 पर ड्रॉ रही थी। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की यह पहली घरेलू सीरीज है।

शुभमन गिल की कप्तानी में यह पहला ही असाइनमेंट था। अब गिल की कप्तानी में दूसरी बार टीम इंडिया मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी में घरेलू मैदान पर उतरेगी। इसे देखते हुए युवा टीम के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद  टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में, खासकर ओपनिंग और मध्यक्रम में एक बड़ा खालीपन आ गया है, जिससे टीम के युवा खिलाड़ियों पर नई जिम्मेदारियां आ गई हैं। 

घरेलू पिच पर शुभमन गिल की कप्तानी की अग्निपरीक्षा 

शुभमन गिल भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड दौरे पर ही उन्हें भारत का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। गिल के सामने यह बड़ी चुनौती होगी कि वे न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखें, बल्कि कप्तानी में भी मजबूती दिखाएं। गिल की अगुवाई में भारत किस तरह का प्रदर्शन करता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। 

शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम ने बेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लगभग तीन घंटे तक अभ्यास सत्र चला, हालांकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और आलराउंडर अक्षर पटेल को आराम दिया गया।

भारतीय टीम सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि के दौरान अहमदाबाद पहुंची। कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को अगुआई में खिलाड़ियों ने हल्के वार्म-अप और कैचिंग अभ्यास से शुरुआत की, जिसके बाद बल्लेबाजों ने लंबे समय तक नेट्स में बातलेबाजी की और तेज गेंदबाजों ने भी पूरा दमखम लगाया। हाल ही में आस्ट्रेलिया ए के विरुद्ध अनाधिकृत टेस्ट मैच खेलने वाले मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नेट्स पर लगभग 45 मिनट तक गेंदबाजी करते नजर आए। मंगलवार को वहां के बाद मौसम साफ होने पर दोनों तेज गेंदबाजों ने अच्छी गति और उछाल के साथ अभ्यास किया।

आरंभिक बाल्लेबाज वशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शानदार लय में दिखे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने भी प्रभावित किया। मध्यक्रम के बाल्लेबाज साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल भी अच्छी टाइमिंग के साथ खेले। हालांकि कप्तान शुभमन गित को नेट्स पर भारतीय तेज गेंदबाजों और ओडाउन स्पेशलिस्ट ने कई बार परेशान किया। कुछ गेंदें उनके बाल्ले के बाहर किनारे से निकल गई और एक उछालभरी गेंद उनके दस्तानों पर लगकर सोने तक पहुंची। इसके बावजूद गिल लगातार अलग-अलग नेट्स पर अभ्यास करते रहे ताकि स्पिन, तेज और ओडाउन हर तरह की गेंदबाजी का सामना कर सकें। यह गिल का बतौर पूर्णकालिक कप्तान पहला घरेलू टेस्ट होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-team-winning-campaign-begins-with-a-resounding-victory/77402

Related to this topic: