प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

BCB को आईसीसी का बड़ा झटका

BCB को आईसीसी का बड़ा झटका: भारत में ही खेलने होंगे मैच, सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उसके मैच भारते से बाहर स्थानांतरित के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

bcb को आईसीसी का बड़ा झटका भारत में ही खेलने होंगे मैच सुरक्षा चिंताओं को किया खारिज

फाइल फोटो |

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को एक बड़ा झटका देते हुए उसके मैच भारते से बाहर स्थानांतरित के अनुरोध को खारिज कर दिया है। ऐसे में अब बांग्लादेश की टीम को पूर्वनिर्धारित शेड्यूल के मुताबकि मैच भारत में ही खेलने होंगे। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि यहां भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। 

बीसीबी ने भारत में खेलने को लेकर जताई थी चिंता

बता दें कि बीसीबी के भारत में खेलने को लेकर चिंता जताते हुए आयोजन स्थलों में बदलाव की मांग के संबंध में चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। आईसीसी के मुताबिक, बोर्ड ने स्वतंत्र मूल्यांकनों सहित कई सुरक्षा आकलन की समीक्षा की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों या प्रशंसकों की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं था।

सुरक्षा जोखिम की पुष्टि न होने पर ICC ने लिया निर्णय

आईसीसी ने कहा कि अब इतने कम समय में कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं है और सुरक्षा जोखिम की पुष्टि न होने पर मैचों में बदलाव करना भविष्य के वैश्विक आयोजनों के लिए एक अवांछनीय मिसाल कायम कर सकता है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, "आईसीसी बोर्ड ने गौर किया कि मौजूदा परिस्थितियों में मैचों को स्थानांतरित करने से आईसीसी प्रतियोगिताओं की पवित्रता खतरे में पड़ सकती है और एक वैश्विक शासी निकाय के रूप में संगठन की निष्पक्षता कमजोर हो सकती है।"

प्रबंधन ने बीसीबी के साथ किए कई बैठकें और पत्राचार

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि उसके प्रबंधन ने पिछले कुछ सप्ताह में बीसीबी के साथ कई बैठकें और पत्राचार किए हैं, जिसमें टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई है। इनमें आयोजन स्थल से जुड़ी विशिष्ट योजनाएं और संघीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को शामिल करते हुए स्तरीय सुरक्षा का आश्वासन शामिल था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/gold-and-silver-prices-surge-gold-crosses-rs-158000-per-10-grams/105838

सोना और चांदी में जबरदस्त उछाल, गोल्ड 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार

Related to this topic: