प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

ICC ने ठुकराई पीसीबी की पांच में से...

ICC ने ठुकराई पीसीबी की पांच में से तीन मांगें, फैसले पर विचार के लिए दिया एक दिन का समय

भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच पर संकट के बादल खत्म होने के बजाय और गहराते जा रहे हैं।

icc ने ठुकराई पीसीबी की पांच में से तीन मांगें फैसले पर विचार के लिए दिया एक दिन का समय

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच पर संकट के बादल खत्म होने के बजाय और गहराते जा रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पांच में से तीन मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है। आईसीसी ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एक दिन का समय दिया है, ताकि वे अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत कर अपने फैसले पर विचार करें और उचित निर्णय लें।

द्विपक्षीय सीरीज की मांग पर ICC का इनकार, एक मांग पर सहमति

पाकिस्तान की पांच प्रमुख मांगों की बात करें तो पहली मांग बांग्लादेश पर जुर्माना न लगाने और आईसीसी के राजस्व में उन्हें पूरा हिस्सा देने की थी, जिस पर ICC ने सहमति जताई। पाकिस्तान की दूसरी मांग थी कि भारत को कहा जाए कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबला खेले। ICC ने इसे अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि उसके लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी ऐसा करना संभव नहीं है।

त्रिकोणीय सीरीज को बताया कार्यक्षेत्र से बाहर

पीसीबी की तीसरी मांग भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच एक त्रिकोणीय मुकाबला कराने की थी। इसे ICC ने यह कहते हुए खारिज किया कि इस तरह के मुकाबले संबंधित देशों के क्रिकेट बोर्ड तय करते हैं। इसमें आईसीसी की कोई भूमिका नहीं होती है। पीसीबी की चौथी मांग थी कि भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल एक टूर्नामेंट खेलने के लिए बांग्लादेश का दौरा करे। ICC ने इसे भी अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए। पीसीबी की पांचवीं और अंतिम मांग थी कि अगला अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप बांग्लादेश में कराया जाए। हालांकि, पीसीबी की इस मांग पर ICC ने विचार करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/uttar-pradesh-economy-grows-over-25-times-under-yogi-government/132743

योगी सरकार में यूपी की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, 9 साल में ढाई गुना से ज्यादा वृद्धि

Related to this topic: