प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

आईसीसी महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट 2025..

आईसीसी महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट 2025, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मुकाबला आज, बारिश डाल सकती है खलल

Australia vs New Zealand : आईसीसी महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट 2025 में बुधवार को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

आईसीसी महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट 2025 ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मुकाबला आज बारिश डाल सकती है खलल

आईसीसी महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट 2025, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मुकाबला आज, बारिश डाल सकती है खलल |

Australia vs New Zealand : आईसीसी महिला वनडे विश्वकप क्रिकेट 2025 में बुधवार को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि मौसम के मिजाज को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेले जाने वाले महिला वनडे क्रिकेट विश्वकप मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। इसके मद्देनजर मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने इस मुकाबले के दौरान वर्षा की संभावित स्थिति से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एमपीसीए के मीडिया प्रबंधक राजीव रिसोड़कर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड विश्व कप मैच के दौरान बारिश की संभावित स्थिति से निपटने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि मुकाबले के दौरान मैदान और पिच सही-सलामत बने रहें। उन्होंने बताया,‘‘विश्व कप मैच के दौरान बारिश होने पर पिच और मैदान को कवर से ढंकने और अन्य इंतजामों के लिए होलकर स्टेडियम में रिहर्सल भी की गई है, ताकि मुकाबले के दौरान इन कामों में कम से कम वक्त खर्च हो।

सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया

इंदौर विश्वकप में पांच मैचों की मेजबानी करेगा, जिनमें 19 अक्तूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली भिड़ंत शामिल है। सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब की रक्षा के लिए उतरेगी. गत टी-20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है। ऑस्ट्रेलिया के पास कई विकल्प हैं, और उन्हें अंतिम एकादश के चयन में सुखद सिरदर्द उठाना पड़ेगा। बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनेक्स और लेग स्पिनर वेयरहम चोटों से उबर चुकी हैं और अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को सोचना होगा कि उन्हें एकादश में कैसे शामिल किया जाए। क्या वेयरहीम और अलाना में दो लेग स्पिनरों के साथ जाना ठीक होगा या मोलिनक्स को शामिल करना होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/first-home-series-under-the-captaincy-of-shubman-gill/77418

 

Related to this topic: