कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही।
कोलंबो। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने ईशान किशन का साथ दिया और दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।
ईशान किशन की विस्फोटक पारी, मध्यक्रम में उतार-चढ़ाव
ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपना और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने 192.5 के स्ट्राइकिंग रेट से 40 बॉल में 77 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के जड़े। ईशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान में आए। तिलक वर्मा ने कप्तान के साथ भी एक छोटी साझेदारी की। उन्होंने 24 बॉल में 25 रन बनाए। सैम आयूब ने उन्हें LBW आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पाण्ड्या भी अगली ही गेंद छक्का जड़ने की कोशिश में बाबर आजम को कैच थमा बैठे।
आखिरी ओवरों में झटके, भारत 175 तक पहुंचा
इसके बाद शिवम दूबे के साथ साझेदारी बना रहे कप्तान सूर्यकुमार 29 बॉल में 32 बनाकर आउट हुए। वहीं शिवम दूबे ने भी रन आउट होने से पहले 17 बॉल में 27 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 4 बॉल में नाबाद 11 रन बनाए। हालांकि ओवर के अंतिम गेंद में स्ट्राइक पर खड़े अक्षर पटेल भी खाता नहीं खोल पाए और शॉट लगाने की कोशिश में शाहीन अफरीदी को कैच दे बैठे। टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 175 बनाया।
सैम अयूब की घातक गेंदबाजी, झटके तीन विकेट
पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिला। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने तीन ओवर में 38 रन लुटाए और उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। शदाब खान भी टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने एक ओवर में ही 17 रन लुटाए। मोहम्मद नवाज ने सधी हुई गेंदबाजी की। इन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए। हालांकि इनको भी कोई कामयाबी नहीं मिली।
पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर लड़खड़ाई, गिरे 4 विकेट
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी काफी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान भी अपना खाता नहीं खोल पाए और डक पर आउट हो गए। सैम अयूब, सलमान आगा और बाबर आजम भी अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और तीन क्रमशः 6, 4 और 5 रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान का स्कोर 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। फाहीम असरफ और शाहीन अफरीदी क्रीज पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-youths-shot-injured-in-patna-firing/143790
पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल