प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

भारत ने अमेरिका के खिलाफ...

भारत ने अमेरिका के खिलाफ रखा 162 रन का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रन की कप्तानी पारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज से टी20 विश्व कप का आगाज हो गया है। भारत ने मेहमान अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में 162 रन का लक्ष्य दिया है।

भारत ने अमेरिका के खिलाफ रखा 162 रन का लक्ष्य सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रन की कप्तानी पारी

India sets 162-run target for USA in T20 World Cup opener |

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज से टी20 विश्व कप का आगाज हो गया है। भारत ने मेहमान अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में 162 रन का लक्ष्य दिया है। इससे पहले अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खिताब बचाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। 

सूर्यकुमार यादव ने खेली 84 रन की कप्तानी पारी

भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 49 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। उन्होंने अपने पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े। इससे पहले भारत की शुरुआत काफी खराब हुई जहां विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए। ईशान किशन के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा। ईशान ने 16 गेंद में 20 रन बनाए जिसमें एक चौका और दो छक्का शामिल है। इसी ओवर में तिलक वर्मा 16 बॉल में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

खाता भी नहीं खोल पाए शिवम दूबे, रिंकू और हार्दिक भी सस्ते में लौटे पवेलियन

शिवम दूबे भी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट होकर चलते  बने। रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या भी अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह ने 6 रन पर अपना विकेट खोया जबकि हार्दिक पंड्या भी अपने बल्ले से महज 5 रन का योगदान दे पाए। अक्षर पटेल ने 11 बॉल में 14 रन, अर्शदीप सिंह 6 बॉल में 4 रन बनाए। अंतिम विकेट वरुण चक्रवर्ती का गिरा जो रन लेने की कोशिश में खाता भी नहीं खोल पाए।

SA के लिए वैन शेल्विक ने 25 रन देकर झटके 4 विकेट

USA के लिए वैन शेल्विक ने 4 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। हरमीत सिंह को दो सफलता मिली। वहीं, अली खान और मोहम्मद मोहसिन को एक-एक विकेट मिला। खबर लिखे जाने तक अमेरिका ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकासान पर 36 रन बनाए हैं। 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवेन

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/west-bengal-seeks-extension-for-voter-hearings/132426

पश्चिम बंगाल में मतदाता सुनवाई की समयसीमा बढ़ाने का चुनाव आयोग से अनुरोध

Related to this topic: