प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बारिश की चिंता के बीच कोलंबो...

बारिश की चिंता के बीच कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबला

भारत और पाकिस्तान रविवार को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे ग्रुप-स्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

बारिश की चिंता के बीच कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान t20 मुकाबला

India vs Pakistan T20 Clash in Colombo May Face Rain |

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान रविवार को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे ग्रुप-स्टेज मुकाबले में आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमा दासा स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

कोलंबो में मौसम की स्थिति और बारिश की संभावना

AccuWeather की जानकारी के मुताबिक, रविवार को कोलंबो में पूरी तरह से बादल छाया रहेगा और शाम के समय लगभग 13 फीसदी बारिश की संभावना है। भारत और पाकिस्तान का यह T20 वर्ल्ड कप मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होने वाला है। खास बात यह है कि मैच से एक घंटे पहले यानी शाम 6:00 बजे कोलंबो में 49 फीसदी बारिश की संभावना बताई गई है।

बारिश से मैच रद्द होने पर दोनों को एक-एक अंक

शाम 7 बजे के समय AccuWeather के अनुसार वर्षा की संभावना 9 फीसदी होगी और पूरे समय कोलंबो में बादलों की पूरी आवरण रहेगी। यह स्थिति रात 11:00 बजे तक बनी रहने की संभावना है। अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे, क्योंकि भारत और पाकिस्तान का यह ग्रुप-स्टेज मुकाबला रिज़र्व डे के बिना खेला जा रहा है।

ग्रुप A में 4 अंक और+3.050 NRR के साथ टॉप पर है भारत

अब तक दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं और दोनों ने अपने खेलों में जीत दर्ज की है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को हराया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप A में 4 अंक और नेट रन रेट (NRR) +3.050 के साथ पहले स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उनका NRR +0.932 है।

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को बताया खास

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच, जाहिर तौर पर, हर किसी के लिए खास होगा। हम सिर्फ भविष्य के खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। लेकिन जब हम वहां पहुंचेंगे, तो विकेट को देखकर हमें अंदाजा होगा कि किस तरह का मैच होने वाला है और अच्छा स्कोर क्या होगा, और हम उसी के अनुसार खेलेंगे।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/metro-pillar-falls-on-auto-in-mulund-1-dead-3-injured/140886

मुलुंड में मेट्रो का पिलर गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Related to this topic: