प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज...

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार को कोलंबो में

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार को कोलंबो में

फाइल फोटो |

कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। काफी वाद विवाद के बाद पाकिस्तान इस मुकाबले के लिए फील्ड पर उतरने को राजी हुई है। इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों के समर्थकों में जबर्दस्त उत्साही देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी हैं। लेकिन बारिश के पूर्वानुमान के कारण इस मैच पर संशय भी मंडराने लगा है। मैच भारतीय समयानुसार (IST) रविवार को शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

कोलंबो जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में दिखा जबरदस्त उछाल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का क्रेज ऐसा है कि फैंस किसी भी कीमत पर ये मैच मिस नहीं करना चाहते। रविवार को होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले कोलंबो जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आखिरी समय में टिकट बुक कराने की होड़ मची है और हवाई किराए कई गुना तक बढ़ गए हैं।

शाम तक साफ हो सकता है आसमान

कोलंबों में रविवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को कोलंबो में बारिश की 76 प्रतिशत आशंका है। हालांकि, मैच कोलंबो में शाम को खेला जाएगा। शाम के सात बजे से लेकर नौ बजे तक बारिश के केवल 20 प्रतिशत ही आसार हैं। यानी दिन में तूफान आने के बाद मैच के समय मौसम साफ रह सकता है, जिससे संभावना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश बाधा नहीं डालेगी। शाम के समय आसमान पर 100 प्रतिशत बादल छाए रहने पर यह आशंका घटकर 13 प्रतिशत रह जाएगी।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सबकी नजर

भारतीय टीम ग्रुप-ए के लीग मुकाबले के लिए शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुंच गयी है। पाकिस्तान टीम पहले से ही कोलंबो में है। दोनों ही टोमों का शीर्ष प्रबंधन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। जहां तक भारतीय खेमे की बात है, सलामी बल्लेबाज अभ‍िषेक शर्मा के खेलने पर ट्रेनिंग सेशन के बाद लिये जाने की उम्मीद है। अभिषेक पिछले कुछ दिनों से पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। बीमार होने के कारण वे नामीबिया के ख‍िलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला था।

वर्ल्ड कप इतिहास में रहा है भारत का दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान को साल 2021 में इकलौती जीत मिली थी। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2009 से अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 जीते और सिर्फ 4 मुकाबलों में हार मिली। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2009 से अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 जीते और सिर्फ 4 मुकाबलों में हार मिली।

मैच में अजेय रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी दोनों टीमें

दोनों टीमें इस मैच में अजेय रिकॉर्ड के साथ उतरेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत USA पर 29 रन की जीत से की, इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स ने कड़ी टक्कर दी, जहां वे आखिरी ओवर में किसी तरह जीत सके, फिर उन्होंने USA को 32 रन से मात दी।

अंकतालिका में टॉप पर भारत

भारत शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच 29 रन से जीता था, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा था। दूसरी ओर, ग्रुप-ए की अंकतालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद पाकिस्तान ने भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। इस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 3 विकेट से जीता था, जबकि यूएसए ने अपने पहले मैच को 32 रन से जीता।

सुपर 8 में जगह पक्की कर लेगी मुकाबला जीतने वाली टीम

T20 रैंकिंग में विश्व नंबर 1 भारत चार अंकों और +3.050 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ ग्रुप A में शीर्ष पर है। छठे स्थान पर काबिज पाकिस्तान भी चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.932 है। रविवार का मुकाबला जीतने वाली टीम, एक मैच बाकी रहते हुए ही सुपर 8 में जगह पक्की कर लेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी, जबकि पाकिस्तानी टीम का सामना 18 फरवरी को नामीबिया से होगा।

संभावित टीमें  :-

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-arrested-after-fight-near-akhada-in-shahbad-dairy-delhi/143608

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में झगड़े के बाद दो गिरफ्तार

Related to this topic: