प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पांच मैचों की सीरीज में बनायी 2-1 से बढ़त

भारत ने तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

रत ने धर्मशाला में खेले गये तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत से भारतीय टीम ने पांच मैचों की सिरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने तीसरे t20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

भारत ने तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में बनायी 2-1 से बढ़त

धर्मशाला। 
भारत ने धर्मशाला में खेले गये तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत से भारतीय टीम ने पांच मैचों की सिरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।  भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम  ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी 20 ओवर में 117 रन के स्कोर पर समेट दी। मेहमान टीम के कप्तान मार्करम ने 46 गेदों पर 61 रन बनाये। डोनोवान फेरेरा ने 20 रन और नार्ट्ज ने 12 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो दो विकेट लिये जबकि हार्दिक पांड्या व शिवम दुबे को एक एक सफलता मिली। 

अभिषेक ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए

जवाब में भारत ने मात्र 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 120 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। अभिषेक ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। अभिषेक और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इस साझेदारी को कॉर्बिन बॉश ने आउट किया।

भारत ने एक बार फिर प्रयोग किया और तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार की जगह तिलक वर्मा को उतारा। तिलक और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की, लेकिन मार्को यानसेन ने गिल को बोल्ड कर दिया। गिल 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्य कुमार फिर असफल

कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्ले से कोई कमाल करने में असफल रहे। सूर्या लंबी हिट के चक्कर में मात्र 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक और शिवम दुबे ने भारत की जीत की औपचारिकता पूरी की। तिलक 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 25 रन और शिवम चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला।