प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती..

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया

IND vs SA : यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती  तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती, तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया |

IND vs SA : यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला 2-1 से जीत ली। सीरीज के पहले मैच में भारत 17 रन से जीत दर्ज की थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल कर सिरीज 1- 1 से बराबरी कर ली थी। तीसरे एक दिवसीय मैच में जीत के बाद अब भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। 

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में 359 रन चेज किए थे। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। दक्ष अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती है। भारत की आज की जीत की हीरो यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होने 121 गेंदों में 116 रन की नाबाद पाली खेली। एक दिनी क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का ये पहला शतक है। लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले विराट कोहली ने एक बार फिर अपने फार्म का प्रदर्शन किया और 45 गेंदें खेलकर 65 रन बनाये और नाबाद पैवेलियन लौटे। इससे पहले रोहित शर्मा ने 75 रन बनाकर भारतीय टीम को मजबूत आधार प्रदान किया।

विशाखापट्टनम में भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन आज अपेक्षाकृत खराब रहा और पहले खेलते हुए वह 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर महज 270 रन ही बना सका। मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। डी कॉक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों में 106 रन बनाये। जवाब में भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 

टीम इंडिया ने 39.5 ओवरों में हासिल किया

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 271 का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 39.5 ओवरों में हासिल किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल नेभारत को अच्छी शुरूआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 73 गेंदों में 75 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके लगाए। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। जायसवाल ने अपना पहला ओडीआई शतक जड़ा, उन्होंने 121 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए।

विराट कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्के, 6 चौके लगाकर नाबाद 65 रन बनाए। भारत ने 9 विकेट से मैच जीतकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने इकलौता विकेट लिया। इससे पहले विशाखापट्टनम के डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन बनाकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-that-every-sector-of-the-country-is-seeing-improvements/100209

Related to this topic: