प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भारत ने आस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती..

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती, आखिरी मैच बारिश से धुला

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया. पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश से धुल गया..

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती आखिरी मैच बारिश से धुला

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीती, आखिरी मैच बारिश से धुला |

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला गया. पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश से धुल गया। इस मैच के धुलने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराकर टी-20I सीरीज 2-1 से जीत लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से धुल गया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से दूसरा टी-20I मुकाबला जीता था, जबकि मेजबान टीम को सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने तीसरे और चौथे मुकाबले में क्रमशः 5 विकेट और 48 रन से हरा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की और 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना लिए थे। दोनों बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट्स खेले और टीम का स्कोर तेजी से बढ़ाया। लेकिन तभी बारिश ने मैच में खलल डाला और करीब दो घंटे की देरी के बाद मैच को रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/neet-counselling-candidates-blacklisted-for-fraudulent-admissions/96976

America : वाशिंगटन। ट्रंप सरकार ने वीजा नियमों को और सख्त करते हुए प्रावधान कर रही है कि अब अमेरिका जाने वाले विदेशी नागरिकों को वीजा तभी मिलेगा, जब वे पूरी तरह से स्वस्थ होंगे। नए निर्देश के मुताबिक, अगर व्यक्ति मोटापा, डायबिटीज या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है तो उसके वीजा आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/neet-counselling-candidates-blacklisted-for-fraudulent-admissions/96976

Related to this topic: