BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। तीनों ही स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। मेन्स सेलेक्शन पैनल की BCCI के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया गया। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वहीं, तिलक वर्मा को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों ही स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है।
आयरलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.
एशियाई गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.
भारत बनाम आयरलैंड T20 शेड्यूल
भारतीय टीम आयरलैंड में 2 मैचों की T20 सीरीज के लिए दौरा करेगी। पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड T20 शेड्यूल
आयरलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां 5 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी। पहला T20 मैच एक जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच रात 10 बजे से शुरू होगा।
मैच का शेड्यूल
1 जुलाई- रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे से)
4 जुलाई- ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (शाम 7 बजे से)
7 जुलाई- ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे से)
9 जुलाई- ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे से)
11 जुलाई- द एजेस बाउल (शाम 7 बजे से)