प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया खुलासा

भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री कोहली का फिटनेस टेस्ट स्कोर देख चौंके, बोले - विराट और रोनाल्डो एक जैसे...

Virat Kohli Fitness : भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने कोहली का फिटनेस टेस्ट स्कोर साझा किया. बता दें कि विराट कोहली ने लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया था. अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो बेंगलुरु..

 भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री कोहली का फिटनेस टेस्ट स्कोर देख चौंके बोले -   विराट और रोनाल्डो एक जैसे

Virat Kohli Fitness : भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने कोहली का फिटनेस टेस्ट स्कोर साझा किया. बता दें कि विराट कोहली ने लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया था. अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस परीक्षण किया था, वहीं विराट की फिटनेस रिपोर्ट से सुनील छेत्री प्रभावित दिखे. फिटनेस रिपोर्ट को देखकर उन्होंने फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो से किंग कोहनी की तुलना कर दी. आपको बता दें कि सुनील छेत्री ने DesiPL पॉडकास्ट पर चर्चा की. विराट कोहली ने उनके साथ फिटनेस टेस्ट का स्कोर साझा किया था.

उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसा फिटनेस लेवल किसी भी सुस्त इंसान को प्रेरित कर सकती है. कुछ दिन पहले कोहली ने मुझे अपने फिटनेस टेस्ट का स्कोर भेजा. ऐसे फिट लोगों के संपर्क में होना ही बहुत अच्छी बात है. सुनील छेत्री ने यह भी कहा कि विराट कोहली और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बीच एक समानता रही है कि वो अपनी उपलब्धियों से कभी भी संतुष्ट नहीं होते हैं. मैं रोनाल्डो को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता. मैंने उन्हें देखा और परखा है, मैं विराट कोहली को जानता हूं. मैंने दोनों में यह समानता पाई है कि दोनों ने जो कुछ हासिल किया है, उससे उन्हें कभी संतुष्टि नहीं मिली. 

भारत के लिए खेले इतने मुकाबले

आगे उन्होंने कहा कि मैं रोनाल्डो को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता. सुनील छेत्री के करियर पर नजर डालते हैं तो उनके रिटायरमेंट की बात करें तो जून 2024 में रिटायरमेंट लिया था. इसके बाद 2025 में उन्होंने रिटायरमेंट से यू - टर्न लिया था. यह भी बताते चलें कि AFC एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स में टीम इंडिया के लिए खेले थे. उन्होंने अब तक भारत के लिए 155 मैच खेले हैं. इसमें 95 गोल दागे हैं. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-leader-sambit-patra-targeted-rahul-gandhi-said-save-the-infiltrators-yat/46090


 

Related to this topic: