Australian Open 2025 Badminton : भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सिडनी में आयोजित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया।
Australian Open 2025 Badminton : सिडनी में लक्ष्य सेन ने जापान के खिलाड़ी को हराकर जीता खिताब |
Australian Open 2025 Badminton : भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सिडनी में आयोजित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया। लक्ष्य ने रविवार को 475,000 डॉलर (करीब 4 करोड़ 30 लाख) इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल मुकाबले में दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी जापान के युशी तनाका को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य सेन का यह कैरियर का छठा और इस साल का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है।
वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज भारत के शीर्ष पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी जापान के युशी तनाका के खिलाफ 38 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-11 से जीत हासिल की। दोनों बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला था।
इस साल की शुरुआत में लक्ष्य हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे थे
लक्ष्य सेन ने पिछले साल दिसंबर में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता था। उसके बाद सिडनी मे ये उनका साल का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। उनके कैरियर की उपलब्धियों में 2019 में दो सुपर 100 खिताब - डच ओपन और सारलोरलक्स ओपन - के साथ-साथ 2022 में इंडिया ओपन सुपर 500 और 2023 में कनाडा ओपन सुपर 500 भी शामिल हैं।
इस जीत के साथ मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले आयुष शेट्टी ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था। भारत के अन्य खिलाड़ियों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हांगकांग और चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे, जबकि किदाम्बी श्रीकांत भी साल की शुरुआत में मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे थे। किदांबी श्रीकांत साल 2017 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब भी जीत चुके हैं।
सेन ने शनिवार को 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता चोउ तिएन चेन को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उससे पहले लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष शेट्टी को कांटे की टक्कर वाले क्वार्टरफाइनल मैच में हराया था। इस साल की शुरुआत में लक्ष्य हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे थे और पिछले सप्ताह कुमामोटो मास्टर्स सहित दो सेमीफाइनल में भी हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/air-pollution-rises-in-delhi-ncr/98554