प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक...

फाइनल मैच में मोहम्मद नकवी रहेंगे मौजूद, बोले - विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक

India-Pakistan : भारत - पाकिस्तान मैच में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी मौजूद रहेंगे. उन्होंने उत्सुकता व्यक्त की.

फाइनल मैच में मोहम्मद नकवी रहेंगे मौजूद  बोले - विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक

विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक...फाइनल मैच से पहले बोले मोहम्मद नकवी |

India-Pakistan : भारत - पाकिस्तान मैच में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी मौजूद रहेंगे. उन्होंने उत्सुकता व्यक्त की. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया - पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच होगा.एशिया कप के इतिहास में भारत - पाकिस्तान के बीच पहली बार फाइनल मुकाबला होगा. बता दें कि कि हैंडशेक मामला खूब विवादों में हैं. इस पर पाकिस्तान की तरफ से प्रतिक्रिया आती रहती है.

मोहसिन नकवी ने एक बयान में कहा, इस साल का एशिया कप क्रिकेट की उत्कृष्टता और प्रतिभा का एक शानदार प्रदर्शन रहा है. प्रशंसकों का जुनून, एशियाई टीमों की प्रतिस्पर्धी भावना और मैदान पर उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन ने इसे सचमुच एक यादगार आयोजन बना दिया है. हमें रिकॉर्ड दर्शक संख्या देखने को मिलेगी, जो पूरे महाद्वीप में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है. मैं एक शानदार फाइनल मैच देखने के लिए उत्साहित हूं और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक हूं. 

हैंडशेक मामला

भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेले गए दो मैचों में हैंडशेक नहीं किया है. अब पीसीबी प्रमुख मोहसिन मैच देखने के लिए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जीती हुई टीम को टॉफी पकड़ाने के लिए उत्सुक हैं. अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम का स्टैंड क्या होगा? सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने फाइन भी लगा दिया है. 

मोहसिन नकवी ने आईसीसी से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को फाइनल मैंच में प्रतिबंधित करने के लिए कहा था. पीसीबी का आरोप था कि 14 सितंबर को भारतीय टीम के मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने देश के सशस्त्र बलों को जीत समर्पित किया था. न्यूज एजेंसी ने बताया कि अभी तक की जानकारी यही है कि मोहसिन नकवी फाइनल मैच में उपस्थित रहेंगे और एसीसी प्रेसिडेंट होने के नाते वह विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करेंगे. देखते हैं बीसीसीआई क्या फैसला करता है.
 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-nda-has-only-cheated-the-extremely/48391