प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और एस्टन विला के बीच खेला गया मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी मिनटों में 2 गोल दागे और हार टाल दी।
लंदन: प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड और एस्टन विला के बीच खेला गया मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी मिनटों में 2 गोल दागे और हार टाल दी। पैट्रिक डोर्गू और जोशुआ जिर्कजी ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी समय तक रोमांच बना रहा। मैनचेस्टर यूनाइटेड की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच शुरू होने के महज 59 सेकंड बाद एलिसन ने एस्टन विला के लिए पहला गोल कर दिया। इसके 4 मिनट के अंदर निकोलस जैक्सन ने गोलकीपर सेने लैमेंस से छिटकी गेंद पर रिबाउंड गोल करते हुए विला की बढ़त 2-0 कर दी। यूनाइटेड के लिए यह मुकाबला पहले से ही अहम था, क्योंकि शनिवार को नॉटिंघम फॉरेस्ट की मैनचेस्टर सिटी पर 3-1 की जीत के बाद टीम रेलीगेशन जोन में पहुंच गई थी।
ब्रेक से पहले यूनाइटेड ने की वापसी
2 गोल से पिछड़ने के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वापसी की कोशिश की। 16वें मिनट में बौबकर कामारा ने मैथ्यूस कुन्हा पर फाउल किया, जिसके बाद मिले पेनल्टी को ब्रूनो फर्नांडीस ने गोल में बदल दिया। इसके बाद 44वें मिनट में यूरी टिलेमैन्स ने गोल कर एस्टन विला की बढ़त खत्म कर दी। नौसेर मज़राउई के पास पर उन्होंने बाएं पैर से शानदार गोल किया और स्कोर 2-2 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही एस्टन विला ने फिर बढ़त बना ली। 48वें मिनट में डिओगो डालोट के फाउल के बाद मिले पेनल्टी पर जॉन मैकगिन ने गोल किया और स्कोर 3-2 कर दिया। इसके बाद 53वें मिनट में लियोन गोरेट्ज्का ने विला के लिए चौथा गोल दागा। मैकगिन की फ्री-किक पर लेनी योरो का हेडर क्रॉसबार से टकराया और रिबाउंड पर गोरेट्ज्का ने गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस तरह विला ने 4-2 की बढ़त हासिल कर ली।
स्टॉपेज टाइम में यूनाइटेड ने दागे 2 गोल
दो गोल से पिछड़ने के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने हार नहीं मानी। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए मेसन माउंट ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया। मैच के स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में जोशुआ जिर्कजी ने पैट्रिक डोर्गू के क्रॉस पर गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद पैट्रिक डोर्गू ने खुद गोल दागकर यूनाइटेड की वापसी पूरी की और मुकाबला 4-4 से बराबर कर दिया। आखिरी समय में शानदार वापसी के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड को अंक तालिका में राहत नहीं मिली। अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान टीम रेलीगेशन जोन में ही रहेगी। यूनाइटेड 18वें स्थान पर है और सबसे निचले स्थान पर मौजूद क्रिस्टल पैलेस से एक अंक आगे है। वहीं, एस्टन विला इस ड्रॉ के बाद प्रीमियर लीग की अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।
(ANI)
ये भी पढ़ें: इज़राइल में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज, गादी आइज़ेनकोट को राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने सरकार बनाने का सौंपा जिम्मा