फीफा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की।
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको सिटी में शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको की टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मेक्सिको ने गेंद पर नियंत्रण रखा और साउथ अफ्रीका पर डिफेंस का लगातार दबाव बनाता रहा।
मेक्सिको के जूलियन क्विनोन्स ने किया टूर्नामेंट का पहला गोल
जूलियन क्विनोन्स ने टूर्नामेंट का पहला गोल करके इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। उनके गोल से पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। पहले हाफ में मेक्सिको को एक और गोल करने का मौका भी मिला, लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम ने बचाव कर लिया।
हाफ टाइम तक मेक्सिको 1-0 से आगे था।
साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों को दिखाया गया रेड कार्ड
फिर दूसरे हाफ की शुरुआत में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। याया सिथोल ने ब्रायन गुटिरेज को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे गिर गए और रेफरी ने तुरंत उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया। अब साउथ अफ्रीका को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। मेक्सिको ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। अनुभवी स्ट्राइकर इकर राउल जिमेनेज ने शानदार गोल दागा, जिससे स्कोर 2-0 हो गया। जिमेनेज का ये गोल मेक्सिको की जीत को लगभग तय कर चुका था। अब साउथ अफ्रीका के लिए वापसी करना मुश्किल था।
मेक्सिको ने 2-0 से जीत कर जीत का किया आगाज
साउथ अफ्रीका की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही थी। टीम के खिलाड़ी थेम्बा जवाने को हिंसक व्यवहार के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। अब साउथ अफ्रीका सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर रह गया। खिलाड़ियों की संख्या कम होने से मैच में वापसी करना मुश्किल हो रहा था। फिर, मैच के आखिरी पलों में मेक्सिको को भी झटका लगा, जब डिफेंडर सीजर मोंटेमों टेस को भी रेड कार्ड मिला। लेकिन, इस फैसले का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। मेक्सिको ने मुकाबला 2-0 से जीत लिया।