कोलकाता। फिन ऐलन के टी-20 विश्वकप इतिहास के सबसे तेज नाबाद शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर आईसीसी टी 20 वविश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
कोलकाता। फिन ऐलन के टी-20 विश्वकप इतिहास के सबसे तेज नाबाद शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर आईसीसी टी 20 वविश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। न्यूजीलैंड का फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से मुक़ाबला होगा। दूसरे सेमी फाइनल में गुरुवार 5 मार्च को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होगी और जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। न्यूजीलैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गये पहले सेमी फाइनल मुकाबले में आज टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 गेंदों में ही लक्षय हासिल कर फाइनल का टिकट कटा लिया। जीत के हीरो रहे फिन एलन जिन्होंने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। एलन ने मात्र 33 गेंदो में 10 चौके और 8 छक्कों की बदौलत शतक जड़ दिया और अपनी टीम को इस मुकाबले में एकतरफा जीत दिला दी।
फिन ऐलन की धमाकेदार शतकीय पारी
न्यूजीलैंड की टिम साइफर्ट और फिन एलन की ओपनिंग जोड़ी ने 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए 84 रन जोड़ दिये। फिन एलन महज 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। उसके बाद वह यहीं नहीं रुके और मात्र 33 गेंदों में ही धमाकेदार शतक ठोक दिया।फिन ऐलन और टिम साइफर्ट के बीच हुई 117 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 43 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। ।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टीम साइफर्ट और फिन ऐलन की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े । फिन ऐलन ने न्यूजीलैंड का सबसे तेज अर्ध शतक बनाया। उन्होंने मात्र 19 गेंद पर अपना अर्ध शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाये। 10वें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाड़ ने टिम साइफर्ट को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। साइफर्ट ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 58 रनों की पारी खेली। बाद में रचिन रवींद्र ने फिन ऐलन का साथ निभाया और टीम की जीत का रास्ता आसान बना दिया। रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐलन का यह शतक पुरुष टी-20 विश्व कप इतिहास के नॉकआउट में पहला शतक है। पुरुष टी-20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक भी है। पुरुष टी-20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक भी है। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
दक्षिण अफ्रीका को कीवी गेंदबाजों का झटका
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम की तरफ से अकेले मार्को येनसन 50 रन सबसे बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे। पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। 12 रन के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक पवेलियन लौटे और उसी स्कोर पर रायन रिकेल्टन भी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम 55 रन के कुल स्कोर पर चलते बने। मध्यक्रम भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। 77 रन तक पहुंचते-पहुंचते डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस भी आउट हो गए। एक समय टीम का स्कोर 74 रन पर 4 विकेट था और न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों ने पूरी तरह शिकंजा कस लिया था। हालांकि, इसके बाद मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालने की कोशिश की और अहम साझेदारी निभाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन बनाए। अकेले मार्को येनसन 55 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 170 रन पहुंचाया। दोनों की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी, लेकिन यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित नहीं हुआ। कीवी गेंदबाजों ने सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन किया। कोल मैककॉन्ची ने एक ही ओवर में सिर्फ 9 रन देकर दक्षिण अफ्रीका को दो अहम विकेट झटकते हुए । वहीं रचिन रविंद्र ने अपने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए और दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम को झकझोर दिया। लॉकी और नीशम को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़े: जीएसटी संग्रह में 8.1% बढ़त, 1.83 लाख करोड़
https://www.primenewsnetwork.in/state/gst-collection-rises-81-to-183-lakh-crore/147202