प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुल 10 टीमें होंगी शामिल

पाकिस्तान ने की एशियाई खेल 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जो 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। कुल 10 टीमें - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान होंगी।

पाकिस्तान ने की एशियाई खेल 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

इस्लामाबाद ( किस्तान) । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, पाकिस्तान ने आगामी एशियाई खेलों 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कई नए चेहरे शामिल हैं। टीम में अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने वाले खिलाड़ी अकिफ जावेद, अली रजा, माज़ सदाकत और साद मसूद शामिल हैं, जो टूर्नामेंट के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने की दौड़ में हैं। अनुभवी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को 10 टीमों की इस प्रतियोगिता के लिए कप्तान बनाया गया है, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल समद को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

एशियाई खेलों में टी20 प्रारूप में होगें मैच, कुल 10 टीमें होंगी शामिल

2026 एशियाई खेलों में पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, जो 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। कुल 10 टीमें - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान - स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने मेजबान जापान के साथ पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए स्वतः ही क्वालीफाई कर लिया है।
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज़ सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, साइम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान।

भारतीय टीम की भी घोषणा 

इसी बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। नव नियुक्त टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी स्थापित बल्लेबाजों संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के साथ शीर्ष क्रम में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करेंगे, जिससे भारत की बल्लेबाजी पंक्ति में और अधिक गहराई और प्रतिस्पर्धा आएगी। भारत टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रित बुमरा। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः  ईरान ने आत्मरक्षा के अधिकार के तहत अमेरिकी प्रतष्ठानों पर किए हमले

Related to this topic: