प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

T20 विश्व कप क्रिकेट का शुभारंभ 7 फरवरी से

भारत -पाक मुकाबले की संभावना लगभग समाप्त, पाक पीएम ने की पुष्टि

इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का एलान कर अपनी सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी है। पाक पीएम शहबाज शरीफ के इस बयान से श्रीलंका में भारी निराशा है।

भारत -पाक मुकाबले की संभावना लगभग समाप्त पाक पीएम ने की पुष्टि

भारत -पाक मुकाबले की संभावना लगभग समाप्त, पाक पीएम ने की पुष्टि

T20 विश्व कप क्रिकेट का शुभारंभ 7 फरवरी से

नई दिल्ली। 
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में T20 विश्व कप क्रिकेट का आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का एलान कर अपनी सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी है। पाक पीएम शहबाज शरीफ के इस बयान से श्रीलंका में भारी निराशा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी।

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले का बचाव करते हुए इसे सही बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में देश को बांग्लादेश का पूरा साथ देना चाहिए।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पुष्टि की है कि उनकी सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाना चाहता है और इसलिए भारत से खेलने का कोई सवाल नहीं उठता।

पाकिस्तान के एलान के बाद आगामी T20 वर्ल्ड कप लीग मुकाबले में भारत - पाक लीग की संभावना लगभग समाप्त हो गयी है। T20 वर्ल्ड कप लीग मुकाबले में शेड्यूल के हिसाब से 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान का मैच होना है। मगर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद कंफर्म कर दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ मैच में नहीं उतरेगी। 

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उनके साथ अमेरिका (USA), नीदरलैंड्स और नामीबिया से की टीमें भी शामिल हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत उसी दिन कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा, जबकि भारत बाद में अमेरिका से भिड़ेगा। 

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मैच से हटने के फैसले से श्रीलंका में क्रिकेट प्रेमियों में भारी मायूसी है। इसका सबसे बड़ा असर कोलंबो की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। होटल, एयरलाइंस और पर्यटन उद्योग पर पड़ सकता है। श्रीलंका क्रिकेट इस मुद्दे पर ICC से बातचीत करने की योजना बना रहा है।

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के फैसले पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रतिक्रिया दी। बुधवार को उन्होंने कहा, "खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए।" पीएम शहबाज ने अपनी सरकार का पक्ष साफ करते हुए कहा, "हमने T20 वर्ल्ड कप को लेकर साफ स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।"

पाकिस्तानी अखबार दी "ट्रिब्यून एक्सप्रेस" की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने के पाकिस्तान के फैसले का बचाव करते हुए इसे सही बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में देश को बांग्लादेश का पूरा साथ देना चाहिए। 

भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया गया था। दरअसल, इस विवाद का कारण बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किया जाना है। बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए T20 वर्ल्ड कप में भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया था। उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में इसे भेदभाव वाला फैसला बताया है। पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम भेजने का तो फैसला किया, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। पाकिस्तान के इस फैसले से आईसीसी के साथ ही श्रीलंका को भी भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

इसे भी पढ़ेंः

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

https://www.primenewsnetwork.in/world/american-opposed-bangladesh-hindus-atrocities/131941

Related to this topic: