प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हार से बौखलाए पाकिस्तानी, शोएब अख्तर ने अंपायर..

हार से बौखलाए पाकिस्तानी, शोएब अख्तर ने अंपायर पर लगाया यह आरोप

IND vs PAK : एशिया कप के सुपर  4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. पाकिस्तान की करारी हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी बौखला गए हैं. फखर जमान हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच आउट हुए.

हार से बौखलाए पाकिस्तानी शोएब अख्तर ने अंपायर पर लगाया यह आरोप

हार से बौखलाए पाकिस्तानी, शोएब अख्तर ने अंपायर पर लगाया यह आरोप |

IND vs PAK : एशिया कप के सुपर  4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. पाकिस्तान की करारी हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी बौखला गए हैं. फखर जमान हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच आउट हुए. यही विकेट चर्चा का बन गया है. इस पर पाकिस्तानी फैंस का कहना है कि फखर जमान का कैच कैरी नहीं हुआ था. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर ने भी आरोप लगाया है. 

शोएब अख्तर पाकिस्तान टीम की हार से बौखला गए हैं. उन्होंने अंपायर पर गलत लेने का आरोप लगाया. शोएब अख्तर ने अंपायरिंग की आलोचना करते हुए कहा कि अख्तर ने कहा, फखर जमान आउट नहीं थे. अगर रिव्यू के दौरान फैसला बीच में अटका था, तो बेनिफिट ऑफ डाउट उन्हें मिलना चाहिए था. क्या उन्होंने मिड-विकेट कैमरे से चेक किया? मैदान पर 26 कैमरे थे लेकिन फिर भी सही एंगल उपलब्ध नहीं था. वाओ! उन्होंने दो एंगल देखे और आउट दे दिया. किसे पता? अगर फखर क्रीज पर ठीके रहते तो मैच किसी दूसरी दिशा में जा सकता था. अंपायरिंग स्टैंडर्ड मजाक है. गेंद साफ तौर पर पहले ग्राउंड पर लगी थी. ग्लव्ज नीचे नहीं थे.

वसीम अकरम ने यह कहा?

पाकिस्तान के एक और दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से निराश दिखे. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हर मामले में उनसे बेहतर थी. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 3-4 साल से लगातार भारत का पलड़ा भारी रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर हताशा जताई. भारतीय बल्लेबाजों ने 172 रन के लक्ष्य को आसानी से चेस कर लिया. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को धो डाला और 6 विकेट से भारत ने जीत अपने नाम की.

पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार 

पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी चुनी. फरहान ने फिफ्टी लगाई. पाकिस्तान ने 171 रन का लक्ष्य दिया. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग की. भारत ने आसानी से लक्ष्य को चेस कर लिया. पाकिस्तान को छह विकेट से करारी हार मिली. 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/6f9a6086/6356d66d/breakingdetails/new-gst-rates-apply-from-today-47790

Related to this topic: