प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

बारिश ने पलटी किस्मत: सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

ICC मेंस T20 विश्व कप 2026 में आज मंगलवार को आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच ग्रुप B का अहम मुकाबला बार‍िश के कारण नहीं खेला जा सका।

बारिश ने पलटी किस्मत सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

Rain Knocks Australia Out, Zimbabwe Storm Into Super 8 |

पल्लेकेले (श्रीलंका)। ICC मेंस T20 विश्व कप 2026 में आज मंगलवार को आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच ग्रुप B का अहम मुकाबला बार‍िश के कारण नहीं खेला जा सका। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक पॉइन्ट से संतोष करना पड़ा। इस मैच के रद्द होने का सबसे ज्यादा फायदा जिम्बाब्वे की टीम को हुआ जबकि खामियाजा अस्ट्रेलिया को सुपर-8 से बाहर होकर भुगतना पड़ा है।

सुपर-8 में जिम्बाब्वे, अस्ट्रेलिया और आयरलैंड बाहर

पल्लेकेले स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश के कारण एक भी बॉल नहीं फेंका जा सका और मैच रद्द कर दिया गया। ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम ने बिना आज का मैच खेले सुपर-8 में जगह पक्की कर ली जबकि ऑस्ट्रेल‍िया और आयरलैंड आधिकारिक रूप से टी20 विश्वकप 2026 से बाहर हो गए हैं।

श्रीलंका पहले ही सुपर-8 में कर चुका है क्वाल‍िफाई

बता दें कि ग्रुप B में श्रीलंका की टीम तीन में से तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में क्वाल‍िफाई कर चुकी है। ज‍िम्बाब्वे को तीन में से दो मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में टीम के पांच अंक हो गए। आयरलैंड ने चार मैच खेले हैं जिसमें टीम को एक में जीत और दो मैचों में हार मिली और उनके कुल 3 अंक हैं। अस्ट्रेलिया को भी तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और उनके केवल दो अंक है। ग्रुप-B में ओमान ने तीन मैचे खेले और उन्हें तीनों मैच में हार मिली। ओमान की टीम भी सुपर-8 से बाहर हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/tariq-rahman-sworn-in-as-bangladesh-prime-minister/144147

तारिक रहमान ने ली बांग्लादेश के प्रधामंत्री पद की शपथ

Related to this topic: