प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रोहित ने विश्व कप में खेलने की संभावना

रोहित ने विश्व कप में खेलने की संभावना पर कहा, अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना पर कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है। उन्होंने मुंबई में विजय परेड की संभावना पर भी प्रतिक्रिया दी।

रोहित ने विश्व कप में खेलने की संभावना पर कहा अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है तब देखेंगे

Rohit Sharma on 2027 World Cup: October 2027 Is Still Far Away (File Photo) |

मुंबई (महाराष्ट्र)। वनडे विश्व कप 2027 में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं? इस सवाल पर खुद ‘हिटमैन’ ने बड़ा अपडेट दिया है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जब रोहित से अगले विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा—“अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।” रोहित के टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनके वनडे भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। ऐसे में 2027 विश्व कप को लेकर रोहित का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे मेजबानी

वनडे विश्व कप 2027 की सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। इसी विश्व कप में रोहित के खेलने को लेकर उनके बयान के बाद फिलहाल तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है। रोहित ने अपने जवाब में सिर्फ इतना कहा कि टूर्नामेंट अभी काफी दूर है और उस समय स्थिति के अनुसार फैसला किया जाएगा।

खुली बस में विजय परेड पर भी बोले रोहित

कार्यक्रम के दौरान रोहित से यह भी पूछा गया कि अगर भारत विश्व कप का खिताब जीतता है तो क्या प्रशंसकों के साथ जश्न मनाने के लिए खुली बस में विजय परेड आयोजित की जाएगी। 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुंबई में विजय परेड निकाली थी। इस सवाल पर रोहित ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अब बस परेड संभव होगी।’’

बीसीसीआई सचिव ने अटकलों पर दिया था बयान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ दिन पहले रोहित को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि रोहित को लेकर अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित ने वनडे में भारत के लिए अपने आखिरी मैच में शतक बनाया था।

यह भी पढ़े:   भारत के पास अनुमानित 190 परमाणु हथियार, रिपोर्ट में दावा

Related to this topic: