प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीमा कलीरामना ने जीता कांस्य पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीमा कलीरामना ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य, भारत की झोली में आया नया पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट सीमा कलीरामना ने महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 सीमा कलीरामना ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य भारत की झोली में आया नया पदक

सीमा कलीरामना ने जीता कांस्य पदक |

ग्लासगो (स्कॉटलैंड): कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट सीमा कलीरामना ने महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सीमा ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पोडियम पर जगह बनाई।

सीमा ने तीसरे राउंड में किया कमाल

सीमा ने प्रतियोगिता की शुरुआत फाउल थ्रो से की, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद तीसरे राउंड में 58.65 मीटर का शानदार थ्रो कर कांस्य पदक पक्का किया। जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया।

निधि पदक से चूकीं

भारत की दूसरी खिलाड़ी निधि ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह पदक जीतने से चूक गईं। निधि 57.10 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

लवप्रीत सिंह ने जीता रजत पदक

इससे पहले भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के +110 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। लवप्रीत स्वर्ण पदक जीतने के करीब थे, लेकिन न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिट्टी ने आखिरी प्रयास में 223 किलोग्राम वजन उठाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लवप्रीत पूरे मुकाबले में शानदार लय में नजर आए और स्वर्ण पदक की दौड़ में बने रहे। हालांकि, वह केवल 1 किलोग्राम के अंतर से स्वर्ण से चूक गए।

पारुल चौधरी 5000 मीटर में 13वें स्थान पर रहीं

वहीं, भारतीय लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी ने महिला 5000 मीटर फाइनल में 15:08.56 सेकंड का समय दर्ज किया और 13वें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और देश की पदक तालिका में नए पदक जुड़ते जा रहे हैं।

(एएनआई)

यह भी पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता रजत, स्वर्ण से सिर्फ 1 किलो से चूके

Related to this topic: